गुजरात के वड़ोदरा शहर के बाहरी इलाके में राजमार्ग पर पीछा किए जाने पर ट्रक में सवार चोरों के एक गिरोह ने गश्त के दौरान पुलिस वाहन में बार-बार टक्कर मारकर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की कोशिश की. पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. नंदेसरी थाने के पुलिस निरीक्षक एसके करमूर ने बताया कि पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) वाहन बुधवार को पीछा करने के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे इस हादसे में वाहन चालक घायल हो गया.
उन्होंने बताया कि वडोदरा शहर पुलिस के एक अन्य वाहन ने अंतत: ट्रक को रोकने में कामयाबी हासिल की और पांच चोरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया. ये चोर ट्रक में चोरी के टायरों को ले जा रहे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रदेश के आणंद जिले में एक ट्रक ने एक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया था, यह पुलिसकर्मी वाहन जांच के लिए ड्यूटी पर तैनात था. उसी दिन वडोदरा में यह घटना हुई है .
करमूर ने बताया कि पीसीआर वाहन हादसे के बाद चालक रामदास मेदा घायल हो गए. उन्होंने बताया कि उनके चेहरे और उनके सीने पर चोट लगी है . उन्होंने बताया कि पीछा किए जाने के दौरान पुलिस वाहन मार्ग विभाजक से टकरा गया.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान ट्रक चालक यूनुस आलम और उसके साथी मोहसिन मीठा के रूप में की गई है. दोनों पंचमहल जिले के गोधरा शहर के रहने वाले हैं.
निरीक्षक ने बताया कि ट्रक में सवार तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए. ये तीनों पीछा किए जाने के दौरान ट्रक में सवार थे. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि भारतीय दंड विधान की धाराओं 307 (हत्या का प्रयास) और 332 (लोक सेवक को उसके कर्त्तव्य पालन से रोकने के लिए चोट पहुंचाना) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं