विज्ञापन

बैरिकेड तोड़ मंदिर में कैसे घुसा धान से भरा ट्रक, ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास आधी रात आखिर हुआ क्या?

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी और एक घायल श्रद्धालु के भाई ने बताया कि ट्रक में क्षमता से अधिक सामान भरा हुआ था. ट्रक अचानक आया और अनियंत्रित हो गया, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा. इस घटना में उनका भाई भी घायल हुआ है. 

ग्वालियर शीतला माता मंदिर के पास हादसे की कहानी.
  • ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने पुलिस चेकपोस्ट तोड़कर श्रद्धालुओं को कुचल दिया
  • घटना उस ढलान पर हुई जहां भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित था लेकिन ट्रक ओवरलोड था
  • दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है
ग्वालियर:

ग्वालियर में रविवार तड़के शीतला माता मंदिर के पास 12 श्रद्धालुओं की मौत से मातम का माहौल है. जहन में एक ही सवाल है कि पुलिस चेकपोस्ट होने के बाद भी आखिर कैसे ट्रक वहां नहीं रुका और वह आगे बढ़ता चला गया.  SSP धर्मवीर सिंह ने इस घटना को लेकर हर एक बात बताई है. उन्होंने बताया कि दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच शीतला माता मंदिर के पास पुलिस बल तैनात होने के बाद भी ये हादसा कैसे हो गया. 

चेकपॉइंट तोड़ मंदिर में कैसे घुसा ट्रक

धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब 1:30 बजे हुई. छिनोर की तरफ से धान से लदा एक ट्रक आ रहा था, तभी एक खड़े ढलान पर वह बेकाबू हो गया.जबकि इस ढलान पर भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित है. ये बेकाबू ट्रक पुलिस चेकपॉइंट को तोड़ते हुए मंदिर के गेट और बाहरी दीवार में घा घुसा. इस हादसे में  12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ढलान पर भारी वाहन बैन, फिर कैसे आया ट्रक

उन्होंने बताया कि ट्रक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए सड़क पर मौजूद श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया. यह बहुत ही दुखद घटना है. क्यों कि दुर्गाष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे.छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर खड़े ढलान पर भारी वाहनों का जाना मना है. लेकिन तड़के करीब 1:30 बजे, धान से लदा एक ट्रक वहां पहुंचा. वह पुलिस बैरिकेड्स को तोड़कर अचानक बेकाबू हो गया और नीचे की ओर जाते हुए मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया. इस दौरान सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए.इस हादसे में वहां तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. वह भी अस्पताल में भर्ती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया

SSP ने बताया कि इस हादसे के बाद 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें 12 की मौत हो गई. 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया,5-6 मरीज गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

ओवरलोड था ट्रक, लोगों पर चढ़ गया

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी और एक घायल श्रद्धालु के भाई ने बताया कि ट्रक में क्षमता से अधिक सामान भरा हुआ था. ट्रक अचानक आया और अनियंत्रित हो गया, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा. इस घटना में उनका भाई भी घायल हुआ है. 

ये भी पढ़ें-ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 28 घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior Accident, Truck Accident Death, Shitala Mata Temple, Madhya Pradesh Accident, Navratri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com