उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो तांत्रिक होने का दावा करता है. उसने अपने साथियों को अमीर बनने का सपना दिखाकर उनसे हत्या भी करवाई और मानव खोपड़ी मंगवाकर उस पर तांत्रिक विद्या करने की बात की थी. आरोपी के साथ उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से मानव कंकाल और जानवरों की खोपड़ी के कई कंकाल बरामद किए गए हैं. उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा था.
तांत्रिक पवन ने बताया कि यूट्यूब पर उसने तांत्रिक क्रिया सीखी थी. गाजियाबाद में डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया की 22 जून को थाना टीला मोड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति का सिर विहीन शव मिला था. जिसकी कुछ दिनों बाद पहचान राजू कुमार निवासी मोतीहारी बिहार हुई थी. राजू कुमार को उसके जानकर विकास उर्फ परमात्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
दरअसल, ये सभी हत्यारोपी एक तांत्रिक पवन के संपर्क में आए. पवन ने बताया कि अगर कोई खोपड़ी मिल जाए तो बहुत मोटा पैसा कमाया जा सकता है. इसके बाद विकास, परमात्मा, तांत्रिक पंकज, नरेंद्र और पवन ने राजू को किसी तरीके से अपने घर में ले और वहां गला काट के उसकी हत्या की. उसके बाद सिर को तंत्र क्रिया के लिए रख लिया और शव को टीला मोड़ क्षेत्र में फेंक दिया.
आरोपियों को शक हुआ कि पुलिस उनके पीछे है तो दिल्ली के मजलिश मेट्रो स्टेशन के मेट्रो लाइन के नीचे पत्थर से बांधकर खोपड़ी को छुपा दिया. इस मामले में दो आरोपी विकास और धनंजय को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. वहीं, शनिवार को पवन पंकज विकास और नरेंद्र को गिरफ्तार किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं