श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) केस में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं. अब इस केस में पुलिस ने कोर्ट से बताया कि मामले का मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला एक प्रशिक्षित शेफ था. इसलिए उसे ये बहुत अच्छे से मालूम था कि मांस को कैसे संरक्षित किया जाए. आफताब पूनावाला पर अपनी प्रेमिका श्रद्धा वॉकर का गला घोंटने और उसके शव को 35 टुकड़े करने का आरोप है.
पुलिस के मुताबिक इस मामले के आरोपी ने ताज होटल में प्रशिक्षण लिया है और यह भी पता था कि मांस को कैसे संरक्षित किया जाए. दिल्ली पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि पूनावाला ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद फर्श को साफ करने के लिए सूखी बर्फ, अगरबत्ती और कैमिकल मंगाया. लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने अदालत में पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अदालत को यह भी बताया गया कि आफताब पूनवाला ने श्रद्धा वॉकर को मारने के एक सप्ताह के भीतर एक अन्य महिला के साथ रिश्ता जोड़ा और अपनी नई प्रेमिका को एक अंगूठी दी. जिसे उसने पहले वॉकर को दिया था. आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे. फिर उन्हें जंगल में फेंक दिया. दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था.
ये भी पढ़ें : केरल के त्रिशूर में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, कैमरे में कैद हुई घटना
ये भी पढ़ें : यूपी के बांदा में मुख्तार अंसारी के सहयोगियों के मकानों पर चला बुलडोजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं