उत्तर प्रदेश में सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी है. बांदा में आज मुख्तार अंसारी से सम्बंध निकलने के मामले में जांच के बाद दो और मकानों पर बुलडोजर चला है. ठेकेदार इफ्तिहार के मकान में मुख्तार फैमिली को किरायेदार के रूप में शरण देने और राफीकुसमद पर जेल में मुख्तार की पत्नी को मिलवाने के प्रयास का आरोप लगा है. जिसके बाद दोनो के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. जिला परिषद चौराहे के पास के निवासी जल संस्थान के ठेकेदार इफ्तिखार का मकान है, लगभग 3 साल पहले मुख्तार का परिवार इनके मकान में किराए से रहा था.
राफीकुसमद उर्फ फुद्दन जिनके बांदा में दो मकान है. पहला रामा के इमामबाड़े के सामने और दूसरा ईदगाह के सामने (जो कि निर्माणाधीन है). चित्रकूट जेल में अब्बास निखत मामले में मालिक की गिरफ्तारी के बाद बांदा के राफीकुसमद पर मुख्तार अंसारी की पत्नी का जेल मीटिंग कराने के प्रयास का आरोप लगा था. इनके लड़के पर मुख्तार अंसारी को जेल में खाना पहुचाने का आरोप लगा था. जिसके बाद एक हफ्ते पहले एसटीएफ व बांदा पुलिस ने राफीकुसमद के रामा के इमामबाड़े के सामने के मकान में परिजनों से पूछताछ की और उनके लड़के को हिरासत में ले लिया था, वही राफीकुसमद मौके से फरार था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
5 दिन पहले पुलिस ने इफ्तिखार ठेकेदार को हिरासत में ले लिया था तथा राफीकुसमद को झांसी से गिरफ्तार किया था. जबकि 24 घंटे बाद पुलिस ने इफ्तिखार व राफीकुसमद को छोड़ दिया था व मकानों को नोटिस भेजा. आज इफ्तिखार के जिला परिषद चौराहे के पास के मकान और राफीकुसमद के निर्माणाधीन मकानों पर बुलडोजर चल रहा है . विकास प्राधिकरण की जांच के बाद दोनो मकानों को आगे की तरफ से 10 -10 फिट गिराया गया है.
अगल बगल के सैकड़ो मकान शासन प्रशासन के अनुसार सही है. बस इन 2 मकानों को 10 फिट आगे बनाने के आधार पर गिराया गया है. अगर इन दोनों मकानों की सिधाई की बात करे तो दोनों मकानों के अगल बगल से लेकर दूर तक सभी मकान इसी सिधाई पर बने हैं, पर जांच में सिर्फ इन मकानों को 10 फिट आगे बना पाया गया है.
ये भी पढ़ें : UP: स्मार्टफोन खरीदने पर दुकानदार दे रहा था फ्री बीयर, जानें फिर पुलिस ने क्या किया
ये भी पढ़ें : दिल्ली में बाइक सवार लड़के से सड़क के बीचोंबीच लूट लिए 40 लाख, CCTV फुटेज आया सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं