मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है कि उत्तर प्रदेश में ऐसा ही एक दूसरा खौफनाक मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के ओरैया में सामने आए इस मामले में एक पत्नी ने शादी के महज 15 दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और एक हिस्ट्रीशीटर को पैसे देकर हत्या करवा दी. अब इस मामले में मृतक के परिवार ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के मूल निवासी 21 साल के दिलीप की सियापुर निवासी प्रगति के साथ 5 मार्च को दीवियापुर के श्रीकृष्णा रिसोर्ट में धूमधाम से शादी संपन्न हुई थी. शादी के बाद परिवार में खुशियां थीं, लेकिन 15 दिन बाद ही यह खुशियां मातम में बदल गई. प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर साजिश रची और एक हिस्ट्रीशीटर को सुपारी देकर दिलीप की हत्या करवा दी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

इस तरह से रची थी साजिश
आरोपी पत्नी प्रगति ने साजिश के तहत दिलीप को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी कर ली. दिलीप को यह नहीं पता था कि जिस सगी भाभी की बहन प्रगति के प्रेमजाल में पागल है, वही इसे मौत के घाट उतरवा देगी. प्रगति के प्यार में दिलीप पागल था. यही कारण था कि वह अपने परिवार के लोगों से प्रगति से ही शादी करने की जिद पर अड़ गया था. परिवार ने भी बेटे की जिद के कारण प्रगति से शादी करा दी.

पति से मिले पैसे से ही दी सुपारी
इसके बाद प्रगति ने महज 15 दिन के अंदर अपने पति के पैसे से ही प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया. प्रगति ने मुंह दिखाई और पति दिलीप द्वारा दिए गए पैसे से ही अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर के हिस्ट्रीशीटर को सुपारी दी थी. जिसके बाद 19 मार्च को दिलीप की पहले जमकर पिटाई की और फिर सिर में गोली मार दी गई. दो दिन बाद 21 मार्च को दिलीप की मौत हो गई.
प्रेमजाल में फंसासा, फिर करवा दी हत्या
परिवार का आरोप है कि दिलीप का बड़ा व्यवसाय होने के चलते ही प्रगति ने लालच में दिलीप को अपने प्रेमजाम में फंसाया और शादी की थी. मृतक दिलीप के भाई ने बताया कि परिवार का क्रेन का बिजनेस है. उन्होंने बताया कि मेरे भाई का प्रगति के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया है.
वहीं दिलीप के पिता ने कहा कि आरोपी दिलीप को नहर में गिरी कार को निकलवाने के लिए ले गए थे. आरोपी उसे एक खेत में ले गए और फिर उन्होंने दिलीप को जमकर के पीटा और फिर गोली मार दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं