कभी ओडिशा के भूखमरी वाले क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले कालाहांडी जिले की एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला अर्चना नाग के पास आज इतनी धन-दौलत है कि सामान्य व्यक्ति उसकी कल्पना तक नहीं कर सकता.अर्चना के पास आज महलनुमा घर, उसमें विदेशों से मंगाए गए सजावटी सामान, लग्जरी कारें, चार उच्च नस्ल के डॉग और एक सफेद घोड़ा है.
अर्चना की अमीरी की कहानी पिछले सप्ताह दुनिया के सामने तब आई, जब उसे जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इसकी कहानी इतनी दिलचस्प थी कि एक उड़िया फिल्म निर्माता ने उसके जीवन पर एक फिल्म बनाने की योजना बनाई है. पुलिस रिकॉर्ड में हालांकि, 26 वर्षीय महिला एक ब्लैकमेलर है, जिसने कथित तौर पर राजनेताओं, व्यापारियों और फिल्म निर्माताओं जैसे अमीर और प्रभावशाली लोगों से अपने अंतरंग क्षणों की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे ऐंठे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कालाहांडी के लांजीगढ़ में पैदा हुई इस महिला का जीवन 2015 से पहले तक उसी जिले के केसिंगा में बीता. यहां उसकी मां काम कर घर चलाती थी. अर्चना सन 2015 में भुवनेश्वर में आई और उसने शुरुआत में एक निजी सुरक्षा फर्म में काम किया और बाद में एक ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी. सन 2018 में उसने बालासोर जिले के जगबंधु चंद से शादी कर ली. इसी ब्यूटी पार्लर में काम करते हुए वह सेक्स रैकेट चलाती थी.
जगबंधु सेकेंड हैंड कार का शोरूम चलाता था और उसके संबंध राजनेताओं, बिल्डरों और बड़े व्यापारियों से थी. उसकी और अर्चना की तस्वीरें कुछ विधायकों और प्रभावशाली लोगों के साथ वायरल होने से पूरे राज्य में हंगामा मचा हुआ है. अर्चना को 6 अक्टूबर को ब्लैकमेलिंग की कई शिकायतें मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था. पुलिस का अनुमान है कि उसने 2018 से 2022 के बीच चार सालों में 30 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है.
भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने बताया कि अर्चना के खिलाफ अब तक दो मुकदमे दर्ज हुए हैं. अन्य शिकायतें मिलने पर और मुकदमे दर्ज हो सकते हैं. अर्चना के बैंक स्टेटमेंट की जांच चल रही है. विपक्षी कांग्रेस विधायक एसएस सलूजा ने दावा किया कि सत्तारूढ़ बीजद सांसदों और मंत्रियों के साथ अर्चना के संबंधों का खुलासा होने पर पटनायक सरकार गिर सकती है. भाजपा भुवनेश्वर इकाई के अध्यक्ष बाबू सिंह ने दावा किया कि 25 राजनेताओं 18 बीजद मंत्री और विधायक अर्चना के संपर्क में थे. इन आरोपों को खारिज करते हुए बीजद ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को सबूत देने के लिए कहा.
यह भी पढ़ें-
'वे हिंदुओं को हटाना चाहते हैं' : भाजपा ने बंगाल हिंसा पर तृणमूल पर किया हमला
यह Video भी देखें : गुरुग्राम में नमाज को लेकर हुआ बवाल, केस दर्ज
>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं