मोमिनापुर हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कोलकाता के कुछ क्षेत्रों से हिंदुओं को हटाना चाहती है.
अधिकारी ने कहा कि टीएमसी मोमिनपुर, इकबालपुर और खिदिरपुर से हिंदुओं को हटाना चाहती है. यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वोट बैंक की राजनीति है. एएनआई से सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हिंदू वोट बैंक भाजपा की ओर जा रहे हैं और सीएम ममता सांप्रदायिक प्रचार कर और अल्पसंख्यकों को धमका कर उनका वोट ले रही हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इससे पहले, अधिकारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्यपाल ला गणेशन को पत्र लिखकर क्षेत्र में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग की थी. पत्र में विपक्ष के नेता ने कहा कि लक्ष्मी पूजा की पूर्व संध्या पर कोलकाता के खिदिरपुर मोमिनपुर इलाके में हिंदू समुदाय पर हमले हुए हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा में गुंडों और असामाजिक तत्वों ने हिंदुओं कई दुकानों और बाइकों में तोड़फोड़ की.
अधिकारी ने लिखा कि जून में हावड़ा जिले के उलुबेरिया इलाके में हुई हिंसा और इस हमले में समानता है. उस समय हिंसा पूरे बंगाल में फैल गई थी. खासकर नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों में. इस बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को मोमिनपुर घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करने का निर्देश दिया. जांच के बाद, एआईटी को अदालत में अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी.
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भी कोलकाता पुलिस आयुक्त को कदम उठाने का निर्देश दिया ताकि आगे कोई हिंसा न हो. रविवार को मिलाद-उन-नबी उत्सव के लिए क्षेत्र में लगाए गए धार्मिक झंडे के कथित रूप से फटने के बाद मोमिनपुर नें तनाव बढ़ गया और जल्द ही कई वाहनों व दुकानों में तोड़फोड़ के साथ हिंसक हो गया. रिपोर्टों में कहा गया कि बाद में रात के समय लोगों के एक समूह ने हिंसा के विरोध में इकबालपुर पुलिस स्टेशन को घेर लिया और उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग की. घेराव में कुछ पुलिस वाले भी जख्मी हुए. इसके बाद से इस इलाके में दो दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी थी.
यह भी पढ़ें-
Delhi Airport पर अलर्ट : मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए
यह Video भी देखें : गुरुग्राम में नमाज को लेकर हुआ बवाल, केस दर्ज
>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं