विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2019

मां के साथी ने की बेरहमी से पिटाई, सात साल के बच्चे ने तोड़ा दम

केरल में बीते सप्ताह अपनी मां के साथी द्वारा बुरी तरह पीटे गए सात साल के बच्चे शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मां के साथी ने की बेरहमी से पिटाई, सात साल के बच्चे ने तोड़ा दम
पिटाई के बाद सात साल के बच्चे ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया.
कोच्चि:

केरल में बीते सप्ताह अपनी मां के साथी द्वारा बुरी तरह पीटे गए सात साल के बच्चे शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. चिकित्सकों ने यह जानकारी दी है. कोलेनचेरी के नजदीक एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गए बच्चे पर दवाओं ने असर करना बंद कर दिया था और सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उसके दिल की धड़कन रुक गई. उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत की पुष्टि सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर की गई. चिकित्सकों ने कहा कि बच्चे की मौत से जुड़ी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिये पुलिस को सूचित कर दिया गया है. उसके शव को अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है.  

सुबह साथ दौड़ लगाने वाले युवक-युवती के बीच हुआ प्यार, जिंदगी साथ शुरू करने से पहले ही हुआ ऐसा

दरअसल, आरोपी अरुण आनंद (36) ने बच्चे के भाई की सुबह तीन बजे बिस्तर पर पेशाब करने के चलते पिटाई कर दी थी. इस दौरान जब बच्चे ने अपने छोटे भाई को बचाने की कोशिश की तो आनंद ने उसे जमीन पर कथित तौर पर धक्का दे दिया, उसका सिर अल्मारी में दे मारा और डंडे से उसकी पिटाई की. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सोमवार को बच्चे से मिलने गए थे. सरकार ने लड़के के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया था और बच्चे के इलाज का खर्च वहन कर रही थी. आनंद को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला के पति की 10 महीने पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से आनंद उनके साथ रह रहा था. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lover, Child Dies, Kochhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com