मुंबई की दिंडोशी पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो मायके गई अपनी पत्नी से मिलने जाने के लिए स्कूटर चुराया करता था. पुलिस ने उसके पास से चोरी की सात गाड़ियां बरामद की हैं. आरोपी सड़क के किनारे खड़ी किसी भी स्कूटर को चुराकर ले जाता था. लौटते समय वह उस स्कूटर को ससुराल में ही छोड़ देता था और वहां से कोई अन्य स्कूटर चुराकर उससे लौट आता था. पुलिस ने आरोपी के एक मददगार को भी गिरफ्तार किया है.
दिंडोशी पुलिस के एपीआई डॉक्टर चन्द्रकान्त घारगे के मुताबिक सात जनवरी को संतोष नगर फिल्म सिटी रोड पर से एक्टिवा स्कूटर चोरी होने की शिकायत मिली थी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो दो लोग एक्टिवा लेकर जाते हुए दिखाई दिए.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दोनों की पहचान करके पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जब उनसे पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अक्षय पवार की पत्नी ठाणे में मायके रहने गई है. जब भी अक्षय को उससे मिलने जाना होता है तो वह सड़क पर पार्किंग में खड़ी किसी की भी स्कूटर लेकर चला जाता है. लौटते समय उस स्कूटर को ठाणे में ही छोड़कर वह दूसरी स्कूटर चुराकर वापस आ जाता है.
पुलिस ने अक्षय के साथी सागर चालके को भी चोरी में उसकी मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों कभी-कभी ऑटो रिक्शा चुराकर ठाणे ले जाते थे. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से चुराई गई सात गाड़ियां जब्त की हैं, जिसमें एक ऑटो रिक्शा भी शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं