विज्ञापन

राजपाल यादव बचपन में पाई-पाई को थे मोहताज, किताबें खरीदने के लिए नहीं होते थे पैसे, दूध बेचकर किया है गुजारा

Rajpal Yadav Childhood Struggle: राजपाल यादव ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष और मुश्किल दिन देखे हैं. एनडीटीवी से खास बातचीत में उन्होंने वो दिन याद किए जब किताबें खरीदने को पैसे नहीं थे.

राजपाल यादव बचपन में पाई-पाई को थे मोहताज, किताबें खरीदने के लिए नहीं होते थे पैसे, दूध बेचकर किया है गुजारा
संघर्षों में बीता राजपाल यादव का बचपन
Social Media
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav Childhood Struggle: राजपाल यादव बीते कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस का मामला गर्माया तो फैन्स भी हैरान परेशान हो गए और मामले पर नजर गड़ाए बैठ गए. इसी कड़ी में राजपाल यादव से जुड़ी ऐसी कई छोटी छोटी बातें सामने आईं जिनके बारे में पहले कभी मीडिया में चर्चा नहीं हुई थी. जैसे कि क्या आप जानते थे कि राजपाल अपनी तीन बेटियों की नहीं बल्कि 15 बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हैं और सभी उन्हें पापा कहकर पुकारते हैं. क्या आप जानते थे कि राजपाल की पत्नी राधा सभी बच्चों की जिम्मेदारी संभालती हैं. ऐसी ही कुछ एक और जानकारी है इस कॉमेडी स्टार से जुड़ी जो इन्होंने कभी शेयर नहीं की लेकिन जब एनडीटीवी ने इनके साथ कुछ फुर्सत के पल बिताए तो इन्होंने ना केवल अपना स्कूल तक दिखाया बल्कि स्कूल तक पहुंचने का संघर्ष भी बताया.

Latest and Breaking News on NDTV

किताबें खरीदने तक के नहीं होते थे पैसे!

राजपाल यादव ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि स्कूल के दिनों में किताबें खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे. उस वक्त कुछ पैसे जुटाने के लिए वे दूध बेचने जाया करते थे. इससे कुछ पैसे आते तो वे अपनी किताबें खुद खरीद पाते थे. इससे साफ ही कि उनका बचपन संघर्षों भरा रहा है और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. आज राजपाल बतौर एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं. उनकी दोस्ती और कनेक्शन इस मुसीबत के समय देखने को मिले.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव भतीजी की विदाई से पहले छोले-भटूरे खाते आए नजर, चेहरे पर कभी दिख रही थी खुशी तो कभी गम

मुश्किल में फंसे राजपाल यादव तो मदद को आए साथी

राजपाल यादव ने जब सरेंडर किया तो इंडस्ट्री से कई लोग उनकी मदद को आए. सबसे पहले सोनू सूद ने काम ऑफर कर उन्हें एडवांस देकर फाइनैंशियली सपोर्ट किया. सोनू सूद के अलावा गुरु रंधावा, मीका सिंह, अनूप जलोटा, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, गुरमीत चौधरी समेत तमाम सितारों और इंडस्ट्रियलिस्ट ने उनकी मदद की. 

28 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राजपाल यादव

राजपाल यादव 23 फरवरी को मुंबई लौटे. अपने कर्मक्षेत्र में वापसी करते ही उन्होंनए अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग शुरू की. अब 28 फरवरी को मीडिया से खास बातचीत के लिए वो 28 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव दोबारा बनाएंगे फिल्म, अता पता लापता फ्लॉप हुई तो क्या, अपकमिंग प्रोजेक्ट पर दिया ये हिंट- EXCLUSIVE  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com