विज्ञापन

हार्दिक पंड्या ने तलाक के 19 महीने बाद एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक को दी 4 करोड़ की कार! जानें क्या है सच

नताशा स्तांकोविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नताशा एक्स हस्बेंड हार्दिक पंड्या की दी हुई गाड़ी और बेटे अगस्त्य के साथ पोज करती दिख रही हैं.

हार्दिक पंड्या ने तलाक के 19 महीने बाद एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक को दी 4 करोड़ की कार! जानें क्या है सच
हार्दिक पंड्या और नताशा साल 2024 में अलग हो गए थे
Social Media
नई दिल्ली:

हार्दिक पंड्या ने एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार! सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नताशा गाड़ी और अपने बेटे के साथ पोज करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि रिश्ता टूटने को करीब डेढ़ साल होने को है. हार्दिक ने अब नताशा को इतना खास तोहफा क्यों दिया? इसका चक्कर क्या है क्या अब भी उनके दिल में नताशा के लिए फीलिंग्स हैं?

हार्दिक ने एक्स वाइफ नताशा को दी लग्जरी कार?

ब्लैक ब्यूटी डिफेंडर के साथ नताशा का वीडियो देखकर अगर आप भी रिश्तों में नजदीकियों के कयास लगा रहे हैं तो अपनी सोच के घोड़ों पर तुरंत लगाम लगाइए क्योंकि हार्दिक पंड्या ने ये गाड़ी अपनी एक्स वाइफ नताशा को नहीं बल्कि अपने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की है. दरअसल नताशा और हार्दिक मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं. को-पेरेंटिंग के तहत हार्दिक बेटे का पूरा खयाल रखते हैं. उन्होंने ये तोहफा असल में अपने बेटे को दिया लेकिन अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ रहते हैं इसलिए आप उन्हें गाड़ी और अपने बेटे के साथ पोज करते देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में खुशियां लेकर आए हर्ष मेहता! कौन है 33 साल का ये बिजनेस मैन और कितनी है नेटवर्थ?

हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक का तलाक कब हुआ?

हार्दिक पंड्या ने मॉडल और एक्ट्रेस नताशा से साल 2020 में शादी की थी. इस शादी से उनका एक बेटा अगस्त्य है. दोनों का रिश्ता काफी खुशहाल दिखता था लेकिन आपसी मतभेद के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 18 जुलाई 2024 को तलाक की अनाउंसमेंट की. इसके साथ ही उन्होंने फैसला लिया कि वे बच्चे को मिलकर ही पालेंगे.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राधा भाभी जो संभालती हैं राजपाल यादव के 15 बच्चों की जिम्मेदारी, किसी को एक्टर तो किसी को बना रहीं क्रिकेटर

हार्दिक पंड्या ने कितने करोड़ की कार कर दी गिफ्ट?

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक हार्दिक पंड्या ने बेटे अगस्त्य को जो डिफेंडर गाड़ी दी है उसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है. ये लग्जरी कार हर तरह के लेटेस्ट फीचर से लैस है और अब जूनियर पंड्या की शान बढ़ाने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
T20 World Cup Live Score, India Vs South Africa Live Score, IND Vs SA Live Updates, IND Vs SA Live Score, Hardik Pandya, Hardik Pandya Gifts Luxury Car To Son, Hardik Pandya Net Worth, Hardik Pandya Divorce, Hardik Pandya Girlfriend, Hardik Pandya Ex Wife, Hardik Pandya Son Age, Hardik Pandya Instagram, Hardik Pandya Luxury Cars, Natasa Stankovic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com