विज्ञापन

गुरुग्राम का शैतान! 3 साल के मासूम से पहले की दरिंदगी फिर बच्ची को मारकर शव को गड्ढे में दफनाया, गिरफ्तार

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले मासूम को उसके घर के पास बुलाया और बाद में उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ करीब 4 किलोमीटर दूर ले गया. इसके बाद उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की.

गुरुग्राम का शैतान! 3 साल के मासूम से पहले की दरिंदगी फिर बच्ची को मारकर शव को गड्ढे में दफनाया, गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
NDTV
गुरुग्राम:

गुरुग्राम से इंसानीयत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक तीन साल की बच्ची के साथ पहले कथित रूप से दरिंदगी की गई और बाद में उसकी हत्या कर उसके शव को एक खाली प्लॉट में गड्ढ़ा खोदकर दबा दिया गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से फिलहाल मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित इंडस्ट्रियल का है. पुलिस ने शुक्रवार सुबह मासूम बच्ची का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान 25 वर्षीय शिवनाथ के रूप में की है. 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले मासूम को उसके घर के पास बुलाया और बाद में उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ करीब 4 किलोमीटर दूर ले गया. इसके बाद उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की. किसी को घटना के बारे में कोई जानकारी न मिले इस वजह से उसने मासूम की हत्या कर दी. और शव को पास के ही एक खाली प्लाट में गड्ढा खोदकर दबा दिया. 

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह बिहार के सुपौल का रहने वाला है.उधर, पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की इस मामले में आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है. पुलिस ये भी पता करना चाह रही है कि क्या उसने इस घटना से पहले दिल्ली एनसीआर में क्या कोई और अपराध किया है. पुलिस बच्ची के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है. (इनपुट - साहिल मंचंदना)

यह भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाला अरेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड... राजकोट में निर्भया जैसी दरिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Police, Rape With Minor In Gurugram, Crime In Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com