विज्ञापन

हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे 9 केस... इस गैंगस्टर के इशारे पर गुरुग्राम में की फायरिंग, STF ने 3 को धर दबोचा

Gurugram Firing: संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए थाना DLF फेज-1 में एक और नया केस दर्ज किया गया है. STF पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. फायरिंग से जुड़े अहम इनपुट गुरुग्राम पुलिस के साथ साझा किए गए हैं.

हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे 9 केस... इस गैंगस्टर के इशारे पर गुरुग्राम में की फायरिंग, STF ने 3 को धर दबोचा
गुरुग्राम फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा.
  • गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए कारोबारी के ऑफिस में फायरिंग गैंगस्टर दीपक नांदल के इशारे पर हुई थी
  • थाने DLF फेज-1 में मामला दर्ज कर STF ने जांच तेज कर आरोपी देवेंद्र, नवीन और संदीप को गिरफ्तार किया गया
  • आरोपियों के कब्जे से दो ऑटोमैटिक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक वाहन बरामद किया गया है
गुरुग्राम:

गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर पिछले हफ्ते एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि यह हमला गैंगस्टर दीपक नांदल के इशारे पर करवाया गया था. घटना के बाद गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी भी ली थी. इस संबंध में थाना DLF फेज-1, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद STF यूनिट ने जांच तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें- 'हम ज़मींदार के बेटे...' कहकर बरसाए लात-घूंसे, गुरुग्राम में बीच सड़क पर युवकों ने रिटायर्ड कर्नल को पीटा

फायरिंग मामले में हो गई शूटर की पहचान

सीसीटीवी फुटेज की जांच और खुफिया इनपुट के आधार पर शूटर की पहचान झज्जर के आसोदा के रहने वाले देवेंद्र के रूप में हुई. इसके बाद STF गुरुग्राम ने कार्रवाई करते हुए देवेंद्र (41), नवीन (30) निवासी परनाला, झज्जर और संदीप (44) निवासी सिलाना, सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से दो ऑटोमैटिक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक वाहन बरामद किया है. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे गुरुग्राम के एक कारोबारी पर हमला करने की साजिश रच रहे थे और यह पूरी योजना गैंगस्टर दीपक नांदल के निर्देश पर बनाई गई थी.

शूटरों के आपराधिक रिकॉर्ड का भी खलासा

संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए थाना DLF फेज-1 में एक और नया केस दर्ज किया गया है. STF इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. फायरिंग से जुड़े अहम इनपुट गुरुग्राम पुलिस के साथ साझा किए गए हैं. आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. देवेंद्र के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि संदीप के खिलाफ करीब 9 आपराधिक केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले शामिल हैं. संदीप को साल 2008 के मंडोठी मर्डर केस में दोषी भी ठहराया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों के नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR NEWS, Gurugram Firing, Gurugram Police, Golf Course Road Firing, Gangster Deepak Nandal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com