विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

राजस्थान- पुलिसकर्मी ने पत्नी और दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की

सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है.

राजस्थान- पुलिसकर्मी ने पत्नी और दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की
राजस्थान- पुलिसकर्मी ने पत्नी और दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की (प्रतीकात्मक फोटो)
जयपुर: राजस्थान में नागौर जिले के सुरपालिया थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बागरासर गांव में पुलिस कांस्टेबल गेनाराम (38) ने अपनी पत्नी संतोष, पुत्री सुमित्रा, पुत्र गणपत के साथ अपने घर के चौक में लोहे की जाली पर रस्सी से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर शख्स ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा था चौंकाने वाला राज

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है.

VIDEO - निर्भया कांड के 5 साल : अब भी सुरक्षित नहीं महिलाएं


सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com