राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार को एक विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसके नाबालिग बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी को भी गोली लगी है और उसका उपचार जारी है. मामले में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को निंलबित कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को सुरेन्द्र सिंह और लखन शर्मा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. उस दौरान सुरेन्द्र ने लखन को थप्पड़ मार दिया था. रात में गश्त कर रहे कोतवाली थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विजय पाल और हैड कांस्टेबल मानसिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग कर समझा दिया.
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मामले को सुलझाने के लिये दोनों पक्षों के लोग सुरेन्द्र सिंह के घर पर एकत्रित हुए. बैठक के दौरान लखन के भाई दिलावर ने सुरेन्द्र सिंह (46) और उसके बेटे सचिन (17) पर गोली चला दी. दिलावर ने स्वयं पुलिस को बुलाया और कहा कि उस पर सुरेन्द्र ने गोली चलाई है. जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पाया कि सुरेन्द्र और सचिन पर दिलावर ने गोली चलायी. दिलावर के भी पैर में गोली लगी थी. पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र और सचिन को मृत घोषित कर दिया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पिता और बेटे की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगाया. भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक और हैड कांस्टेबल को बीती रात मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये और पुलिस हिरासत में दिलावर का उपचार जारी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं