नोएडा के पास एक सेल्समैन की उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर रूमाल से गला घोंटकर हत्या (Noida Murder) कर दी. इनमें से एक ने मृतक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 30,000 रुपये का मोबाइल फोन खरीदा था, लेकिन ईएमआई का भुगतान करने से इनकार कर रहा था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
ये भी पढ़ें-कैस चलता था महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से सट्टा? किस तरह से सर्कुलेट हो रहा था हवाला का पैसा
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
दोस्त की हत्या कर नाले में फेंका शव
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को हुई और आरोपियों ने शव को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक सुनसान इलाके में नाले में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है. पुलिस के मुताबिक, अमन ने करीब एक महीने पहले ईएमआई पर मोबाइल फोन खरीदने के लिए शुभंजय (24) के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था.
पहले शराब पिलाई, फिर गला घोंटकर मार डाला
पुलिस के मुताबिक, शुभंजय ने अमन से पहली किस्त का भुगतान करने के लिए कहा. हालांकि, अमन ने भुगतान करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण उसके और शुभंजय के बीच बहस हुई.अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) हृदेश कठेरिया ने कहा, "रविवार की रात, अमन ने शुभंजय को शराब पीने के लिए मिलने को कहा और कहा कि वह पैसे भी लौटा देगा. अमन के साथ विवेक (25) और पुनीत (21) भी थे, चारों ने शराब पी. बाद में तीनों आरोपियों ने गला घोंटकर शुभंजय की हत्या कर दी और उसके शव को नाले में फेंक दिया."
ये भी पढ़ें-जेल में बंद कांग्रेस नेता शादी में करता दिखा भांगड़ा...VIDEO देख पुलिस के उड़े होश, 2 अधिकारी सस्पेंड
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं