विज्ञापन

नोएडा में पिता ने किस्त भरने के लिए डांटा तो बेटे ने लोहे की रॉड से हमला कर ले ली जान, अब हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस और साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी बेटे सतेंद्र कुमार को सेक्टर-168 के छपरौली स्थित लेबर चौक से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके और उसके पिता के बीच गाड़ी की EMI को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. इसी नाराजगी में उसने हत्या को अंजाम दिया.

नोएडा में पिता ने किस्त भरने के लिए डांटा तो बेटे ने लोहे की रॉड से हमला कर ले ली जान, अब हुई गिरफ्तारी
  • नोएडा थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने अपने पिता की हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
  • पिता ने बेटे को गाड़ी की ईएमआई न भरने पर डांटा था, जिससे विवाद और मारपीट हुई थी.
  • आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर लोहे की हुकनुमा रॉड से पिता पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने अपने ही पिता की हत्या करने वाले एक कलयुगी बेटे को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर आरोपी ने उन पर लोहे की हुकनुमा रॉड से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया, बल्कि उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का हुक और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं.

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि 1 मार्च को थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित यमुना डूब क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान राकेश कुमार निवासी जरीफनगर, बदायूं के रूप में की थी, जो वर्तमान में सेक्टर-135 के यमुना डूब क्षेत्र में रह रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया.

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस और साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी बेटे सतेंद्र कुमार को सेक्टर-168 के छपरौली स्थित लेबर चौक से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके और उसके पिता के बीच गाड़ी की EMI को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. इसी नाराजगी में उसने हत्या को अंजाम दिया.

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि राकेश कुमार ने अपने बेटे के लिए EMI पर गाड़ी निकलवाई थी, लेकिन सतेंद्र कुछ समय से उसकी किस्त नहीं भर रहा था. इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था और मारपीट भी कर दी थी. इससे नाराज होकर सतेंद्र ने 28 फरवरी की रात गुस्से में आकर लोहे के हुक से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे की ठोस पिन और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़े :  नीतीश कुमार निशांत को दे रहे बागडोर, लेकिन JDU के अंदर और बाहर उनके लिए चुनौतियां घनघोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Expressway Police Station, Noida Father's Murder Case, Father's Murder, Noida Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com