जेल में बंद लुधियाना (Ludhiana) के पंजाब युवा कांग्रेस नेता सर्वोत्तम सिंह (Sarvotam Singh) उर्फ लकी संधू (Lucky Sandhu) को एक शादी की पार्टी में नाचते देखा गया. लकी संधू के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है. जिसके बाद पंजाब पुलिस एक्शन में आई और दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया.
संधू पर 9 मामले हैं दर्ज
संधू पर दंगा, अपहरण, हमला, जबरन वसूली और गोलीबारी समेत कई आरोपों के तहत कम से कम 9 मामले दर्ज हैं. इस साल सितंबर में अपहरण और दंगे के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद वर्तमान में लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद, पंजाब युवा कांग्रेस नेता संधू को कथित तौर पर रायकोट में एक शादी की पार्टी में भाग लेते और अन्य मेहमानों के साथ भांगड़ा करते हुए देखा गया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

'जेल कर्मचारी उसके साथ नहीं था'
अधिकारियों के मुताबिक सवोत्तम सिंह उर्फ लक्की संधू अपहरण के एक मामले में लुधियाना के केंद्रीय कारागार में बंद था. उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या की शिकायत के बाद आठ दिसंबर को स्नाकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ले जाया गया था. जेल अधिकारियों ने कहा कि लुधियाना पुलिस आयुक्तालय की एक टीम उसके साथ इलाज के लिए पीजीआईएमईआर गई, और कोई भी जेल कर्मचारी उसके साथ नहीं था. वे पीजीआईएमईआर पहुंचे थे और अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के बाद वह पुलिस टीम के साथ 8 दिसंबर को वापस लौटते समय यहां से 40 किलोमीटर दूर रायकोट में शादी समारोह में रुके.
Punjab Youth Congress leader Lucky Sandhu, who is currently lodged in #Ludhiana jail, was seen dancing at a wedding ceremony organized at Mehal Mubarak Palace on Hissowal Raikot Road in Mullanpur, #Ludhiana. pic.twitter.com/URBKbhV6WE pic.twitter.com/nQnDLe4iny
— भगवाधारी (@Bhagwadhari999) December 13, 2023
जांच के आदेश दिए गए
लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल ने कहा कि लकी संधू के साथ आए उप-निरीक्षक मंगल सिंह और सहायक उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है. चहल ने कहा, उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- सब भगवान की मर्जी... भजनलाल शर्मा के राजस्थान CM बनने पर बोले पिता, मां ने कहा- खूब काम करेगा बेटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं