प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्लूजी) के नक्सली उदय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मृतक जहानाबाद जेल ब्रेक कांड मामले का भी आरोपी था. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि खूंखार नक्सली उदय भगत इन दिनों दरियापुर गांव में ही छिपकर रह रहा था. इसी क्रम में शुक्रवार की रात वह कहीं जा रहा था कि अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
नक्सली ने की महिला से बलात्कार की कोशिश, गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक पीडब्लूजी संगठन का सक्रिय सदस्य था. पुलिस ने इस हत्या के पीछे नक्सली संगठन के सदस्यों के ही हाथ होने की आशंका व्यक्त की है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
नक्सलियों के गढ़ बस्तर और दंतेवाड़ा में पहुंची NDTV की टीम, देखें- ग्राउंड रिपोर्ट
इनपुट : आईएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Naxal Killed In Bihar