विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2019

हाजीपुर में आपराधियों ने एक शख्स को तो जमुई में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो को गोली मारी

बिहार में एक बार फिर से अपराधियों के बढ़ मनोबल की तस्वीर सामने आई है. बिहार के हाजीपुर में अज्ञात हमलावरों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी.

हाजीपुर में आपराधियों ने एक शख्स को तो जमुई में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो को गोली मारी
जमुई में नक्सलियों ने दो की हत्या की, परिजनों की तस्वीर
नई दिल्ली:

बिहार में एक बार फिर से अपराधियों के बढ़ मनोबल की तस्वीर सामने आई है. बिहार के हाजीपुर में अज्ञात हमलावरों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इस गोलीबारी में एक अन्य शख्स घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है. एक अन्य घटना में बिहार के जमुई जिले में चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरबाद गांव में कथित माओवादियों के एक दस्ते ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में मंगलवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में एक महिला घायल हुई है. 

बिहार: नालंदा में राजद नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर को फूंका

चकाई के थानाप्रभारी चंदेश्वर पासवान ने बुधवार को बताया कि कल देर रात करीब आठ हथियारबंद माओवादियों के दस्ते ने घर में घुस कर बरमोरिया पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव मोहम्मद उस्मान (40) और उनके पड़ोसी मोहम्मद गुलाम (38) की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि इस हमले में उस्मान की पत्नी सबरीन खातून को हाथ में गोली लगी है. उन्हें चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दस्ता दोनों की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया. उनकी ओर से मौके पर छोड़े गए एक पर्चें में लिखा है ‘पुलिस के लिए मुखबिरी करने का यही अंजाम होता है.'

बिहार में अपराध बेलगाम: अब मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या कर झाड़ियों में फेंका

मौके से मिले पर्चे के आधार पर स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हथियारबंद दस्ता प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का था. पासवान ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. 

VIDEO: बिहार में हुई मॉब लिंचिंग, वृद्ध को उतारा मौत के घाट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamui, Bihar, Crime, One Shot Dead In Hajipur, Two People Killed By Naxals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com