विज्ञापन

बिहार: औरंगाबाद का CRPF जवान शहीद, चाईबासा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान गई जान

शहीद सीआरपीएफ जवान राकेश कुमार करीब एक महीने पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे. उन्होंने साल 2012 में सीआरपीएफ में नौकरी ज्वाइन की थी. 2014 में उनकी शादी पिंकी देवी से हुई थी.

बिहार: औरंगाबाद का CRPF जवान शहीद, चाईबासा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान गई जान
औरंगाबाद का CRPF जवान चाईबासा में शहीद

CRPF Jawan Dies: बिहार में औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के रहने वाले सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान शहीद हो गए. जवान झारखंड के चाईबासा के सारंडा के जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा था. मंगलवार देर रात अभियान के दौरान आए तेज आंधी-तूफान में एक पेड़ गिरा, जिसके नीचे आने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. शहीद जवान राकेश कुमार (30) धमनी टोला शांभो गांव के रहने वाले हैं और वे सीआरपीएफ की 210 कोबरा बटालियन का हिस्सा थे.

हेलिकॉप्टर से लाया गया था रांची

नक्सल ऑपरेशन के दौरान घायल राकेश कुमार को इलाज के लिए रांची लाया गया था. इससे पहले गंभीर रूप से घायल जवान का चाईबासा में ही प्राथमिक इलाज किया गया था. जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के बेहतर इलाज के लिए राकेश कुमार को हेलिकॉप्टर से रांची लाया गया, जहां उन्हें प्राइवेट अस्पातल में एडमिट कराया गया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान जारी है और जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. शहीद जवान राकेश कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव औरंगाबाद लाया जा रहा है, जहां गांव में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

5 मार्च को छुट्टी बिताकर घर से लौटे थे

शहीद के परिजन के अनुसार, राकेश कुमार करीब एक महीने पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे. वे 5 मार्च को घर से वापस गए थे. उनके भाई विक्रम कुमार ने बताया कि राकेश बेहद बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे. हाल ही में उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था और उनका प्रमोशन हुआ था. राकेश कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे. उन्होंने साल 2012 में सीआरपीएफ में नौकरी ज्वाइन की थी. 2014 में उनकी शादी पिंकी देवी से हुई थी. राकेश और पिकी की तीन बेटियां और एक बेटा है.

यह भी पढे़ं-

ACB Action: केस रफा-दफा करने के चक्कर में खुद ही 'केस' बन गए दरोगा जी, वर्दी पर लगा रिश्वत का दाग

फर्जी IAS पत्नी और बॉडीगार्ड बना पति, बिहार के इस कपल ने ठेकेदार को लगाया 34 लाख का चूना, लग्जरी कार देख आप भी खा जाएंगे धोखा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, CRPF Jawan Death, CRPF Jawan Died In Jharkhand, Aurangabad CRPF Soldier Martyred, CRPF Jawan Killed In Naxal Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com