विज्ञापन
This Article is From May 28, 2017

देवर को छुड़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज आयशा फलक ने साधा दो बदमाशों पर निशाना और फिर..

यशा ने अपनी पिस्टल .32 बोर से निशाना साधकर दोनों बदमाशों पर लगातार दो फायर कर दिए. दोनों के पैर में गोली लग गई.

देवर को छुड़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज आयशा फलक ने साधा दो बदमाशों पर निशाना और फिर..
निशानेबाज आयशा फलक का फाइल फोटो
  • राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं आयशा फलक
  • .32 बोर की पिस्टल से फायर किया था आयशा ने
  • दोनों बदमाशों ने देवर को गनप्वाइंट पर ले रखा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में रहने वाली एक नेशनल शूटर ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपने देवर को बचाने के लिए न सिर्फ उनका पीछा किया बल्कि दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां मारकर अपने देवर को छुड़ा भी लिया. इस बहादुर महिला का नाम आयशा फलक है जो राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं. मिली जानकारी के मुताबिक आयशा का देवर आसिफ जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र है, वो पॉकेट मनी के लिए पार्ट टाइम कैब चलाता है.

गुरुवार रात करीब 8:30 बजे आसिफ ने दो लोगों को दरियागंज से भोपुरा गांव ड्रॉप करने के लिए पिक किया. भोपुरा गांव के पास दोनों ने आसिफ को लूटने के मकसद से उसे मारा पीटा और उसका पर्स छीन लिया. आसिफ के पर्स में उस समय सिर्फ 150 रुपए थे और इसी बात पर बदमाशों को गुस्सा आ गया और वो आसिफ को जान से मारने की बात करने लगे. इस बीच आसिफ ने घरवालों को फ़ोन कर 25000 रुपये लेकर शास्त्री पार्क आने को कहा. लेकिन आयशा और उसके पति फलक शेर आलम को शक हो गया कि कुछ गड़बड़ है. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी.

पुलिस सादे कपड़ों में फलक और आयशा के साथ बताई गई जगह पहुंच गई. जैसे ही वो शास्त्री पार्क पहुंचे बदमाशों को भी शक हो गया कि इन दोनों के साथ पुलिस आ गई है. बदमाशों ने आयशा और फलक को गाड़ी भजनपुरा की तरफ बढ़ाने को कहा. जब भजनपुरा के पास पहुंची तो बदमाश आसिफ को गनप्वाइंट पर लेकर गाड़ी से उतरे क्योंकि उनको लग गया था कि वो हर ओर से घिर गए हैं. अपनी जान बचाने के लिए वह आसिफ को गोली मारने की बात कहने लगे. इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज आई. ​दोनों बदमाशों को किसी ने गोली मार दी थी.

यह गोली आयशा ने चलाई थी. आयशा ने अपनी पिस्टल .32 बोर से निशाना साधकर दोनों बदमाशों पर लगातार दो फायर कर दिए. दोनों के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने आनन-फानन में दोनों बदमाशों को कब्जे मे ले लिया और उन्हें अस्पताल भेजा. इन बदमाशों के नाम मोहम्मद रफी और आकाश हैं. इस घटना के बाद हर कोई आयाशा की बहादुरी की तारीफ कर रहा है. आयशा ने भी कहा है कि हर लड़की को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com