विज्ञापन

8th Pay Commission Alert: 8वें वेतन आयोग के लिए ना कर देना ये गलती, नहीं तो हाथ मलते रह जाएंगे

8th Pay Commission Alert: वॉट्सऐप पर 8वें वेतन आयोग के नाम पर फर्जी लिंक वायरल हो रहे हैं. सरकार ने अलर्ट जारी कर इसे फोन हैकिंग की साजिश बताया है. जानें इस घोटाले से कैसे बचें और ठगी होने पर क्या करें.

8th Pay Commission Alert: 8वें वेतन आयोग के लिए ना कर देना ये गलती, नहीं तो हाथ मलते रह जाएंगे

8th Pay Commission Alert: देश में इस समय लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशन होल्डर्स 8वें वेतन आयोग के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. इसके लिए वो सोशल मीडिया से लेकर गूगल की हर लिंक को सर्च किया जा रहा है. ऐसे में सभी लिंक पर क्लिक करना आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है. जालसाजों ने अब सरकारी कर्मचारियों और आम जनता को लूटने के लिए सैलरी हाइक का नया जाल बुना है.

8th pay commission update

8th pay commission update

क्या है यह सैलरी कैलकुलेटर स्कैम?

पिछले कुछ दिनों से वॉट्सऐप पर एक मैसेज तेजी से शेयर हो रहा है. इसमें एक लिंक दिया होता है और लिखा होता है- "8वें वेतन आयोग का ऐलान! अपनी नई सैलरी और एरियर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें." जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, यह आपसे कुछ निजी जानकारी मांगता है या फिर एक एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहता है. इस पर क्लिक करते ही फोन हैक हो जाता है, जिसके बाद आपके मैसेज पढ़े जा सकते हैं और आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ाए जा सकते हैं.

सरकार ने क्या कहा?

भारत सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल 8वें वेतन आयोग को लेकर ऐसी कोई भी आधिकारिक लिंक या कैलकुलेटर जारी नहीं किया गया है. साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि यह लिंक केवल यूज़र्स का डेटा चुराने और फोन का एक्सेस पाने के लिए फैलाए जा रहे हैं.

8th Pay Commission Alert

8th Pay Commission Alert

धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत करें यह काम

अगर आपने गलती से लिंक पर क्लिक कर दिया है या आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो गई है, तो परेशान ना हों, ऐसा कुछ होने पर जरूरी कदम उठाएं, जिसमें शामिल हैं-

  • राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. यह आपके अमाउंट को फ्रीज कराने में मदद करता है.
  • अपनी शिकायत आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं.
  • अपने बैंक को तुरंत कॉल करके अपने कार्ड और नेट बैंकिंग को ब्लॉक करवाएं.
  • अगर आपको लगता है कि फोन हैक हो गया है, तो जरूरी डेटा का बैकअप लेकर फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें, जिससे मॉलवेयर हट जाए.
  • अपने सभी सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप्स के पासवर्ड जल्दी बदल लें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी अनजान नंबर से आए लुभावने ऑफर या सरकारी अपडेट वाले लिंक पर क्लिक ना करें.
  • सैलरी या सरकारी घोषणाओं की जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल्स (जैसे pib.gov.in) पर ही देखें.
  • अपने वॉट्सऐप और बैंकिंग ऐप्स पर टू स्टेप वेरिफिकेशन हमेशा ऑन रखें.
  • साथ ही बिना जानें किसी भी अनजान मैसेज को दूसरों को ना भेजें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8th Pay Commission Update, WhatsApp Scam, 8th Pay Commission Calculator, Cyber Fraud, How To Report Cyber Crime In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com