विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देने थे, मौज-मस्ती भी करानी थी, नाबालिग लड़कों ने चुराया कैश और गोल्ड

गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला के घर में सोने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया. अब दोनों पुलिस हिरासत में हैं.

गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देने थे, मौज-मस्ती भी करानी थी, नाबालिग लड़कों ने चुराया कैश और गोल्ड
गर्लफ्रेंड को महंगे गिरफ्ट देने के लिए की चोरी.
मुंबई:

गर्लफ्रेंड के शौक महंगे थे, वह घूमना-फिरना, महंगे तोहफे लेना और खूब मौज-मस्ती करना चाहती थी. लेकिन लड़के के पास ये शौक पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे. उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पैसे जुगाड़ने की तरकीब सोची और पहुंच गए एक बुजुर्ग के घर पर चोरी करने. दोनों नाबालिग ​लश्करीबाग इलाके में 85 साल की बुजुर्ग कौशल्याबाई गाणेर के घर में घुसे और वहां से 50 हजार रुपये नकद और सोने के कुंडल और अंगूठियां चोरी करके फरार हो गए.

नाबालिगों के पास से चोरी का सामान जब्त

शिकायत मिलने के बाद पांचपावली पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर उनके पास से ​चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली.साथ ही चोरी का कुछ सामान भी उनके पास से बरामद हुआ है. जांच में पता चला है कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने नागपुर ग्रामीण के पांचगांव इलाके से चुराई थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

गर्लफ्रेंड को घुमाने-फिरने के लिए की चोरी

सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपियों ने बताया कि उनकी नाबालिग गर्लफ्रेंड को घूमने-फिरने, महंगे तोहफे लेने और मौज-मस्ती करने का शौक था. इसी शौक को पूरा करने के लिए उनको पैसों की सख्त जरूरत थी. इस वजह वजह से उन्होंने चोरी की. 

Latest and Breaking News on NDTV

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या वे अन्य किसी आपराधिक मामले में शामिल थे. नागपुर में चोरी की ये घटना हैरान करने वाली है. 

ये भी पढ़ें-राम मंदिर चढ़ावा की जांच अदालत की निगरानी में हो मीलॉर्ड! सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया मामला

लेखक के बारे में
img
Sanjay Tiwari
journalist
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Crime News, Nagpur News, Theft, Love Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com