Police Officer Commits Suicide: महाराष्ट्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक 32 वर्षीय पुलिसकर्मी द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है. सुसाइड नोट में मृतक ने प्रेमिका के माता-पिता को आत्महत्या के लिए दोषी बताया है. सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि प्रेमिका के परिजनों ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि अपनी जान दे दो वरना नौकरी से निकलवा देंगे, जिसके बाद जवान ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी.
ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL
फरवरी 2026 को मुंबई पुलिस दल में चालक के पद पर हुई थी मृतक की नियुक्ति
रिपोर्ट के मुताबिक मृतक पुलिस ऑफिसर भैयासाहेब की नियुक्ति इसी साल 7 फरवरी 2026 को मुंबई पुलिस दल में चालक ड्राइवर के पद पर हुई थी और गत 15 मार्च को प्रेम प्रसंग के चलते कलिना प्रशिक्षण केंद्र में फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से मिले एक सुसाइड नोट में प्रेमिका के परिजनों को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया है. मृतक के पिता का दावा है कि सुसाइट नोट की लिखावट उनके बेटे की ही है.
सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ किया मामला दर्ज
गौरतलब है मृतक द्वारा छोड़े सुसाइड नोट और पिता की शिकायत के आधार पर मुंबई की वाकोला पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच कर रही है. पिता के मुताबिक मृतक भैय्यासाहेब प्रेम प्रसंग की वजह से परेशान था और कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के पिता द्वारा उसे धमकी दी गई थी.
ये भी पढ़ें-सास-ससुर और पति को 10-10 साल का कठोर कारावास, दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी से तंग आकर नववधू ने कर ली थी खुदकुशी
प्रेमिका की मां ने भी आत्महत्या करने या फिर नौकरी गंवाने की धमकी दी थी
उल्लेखनीय है सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख है कि प्रेमिका की मां ने भी उन्हें आत्महत्या करने या फिर नौकरी गंवाने की धमकी दी थी. बताया जाता है कि परिजन युवती की शादी कहीं और कराना चाहते थे और इसी वजह से भैयासाहेब को लगातार धमकियां दी जा रही थी. मृतक के सुसाइड के बाद पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं