विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2017

छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में नाबालिग छात्र हिरासत में

उत्तर प्रदेश में जेवर पुलिस ने छठी कक्षा की छात्रा का अपहरण करने और उससे बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में 11वीं कक्षा के एक छात्र को हिरासत किया है.

छठी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में नाबालिग छात्र हिरासत में
प्रतीकात्मक फोटो
  • दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में नाबालिग छात्र हिरासत
  • पीड़ित के एक रिश्तेदार की शिकायत पर लिया गया हिरासत में
  • उत्तर प्रदेश के जेवर की है घटना
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में जेवर पुलिस ने छठी कक्षा की छात्रा का अपहरण करने और उससे बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में 11वीं कक्षा के एक छात्र को हिरासत किया है. जेवर पुलिस थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने आज कहा, ‘‘पीड़ित के एक रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी लड़के को हिरासत में लिया गया.’’ यह घटना तब हुई जब 12 वर्षीय लड़की रविवार दोपहर को खरीददारी के लिए बाजार जा रही थी.

यह भी पढ़ें: दवा लेकर लौट रही युवती से गैंगरेप, विरोध करने पर भाई को गोली मारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा आरोप है कि उसका पड़ोसी नाबालिग लड़का उसे जबरन अपने घर ले गया और वहां जानवरों के एक तबेले में बंधक बनाकर रखा.

VIDEO: पुलिस वाला गुंडा! चौकी में दारोगा ने बच्ची से की रेप की कोशिश
उन्होंने बताया कि सोमवार को जब लड़की के माता-पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई तो आरोपी ने उसे रिहा किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minor Student Arrested, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com