विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2017

अपनी ही शादी का वीडियो यू-ट्यूब पर देख विवाहिता ने लगाई छत से छलांग, जानें पूरा मामला

इसी सप्ताह उस युवती ने यू-ट्यूब पर सर्फ करते हुए जब अचानक अपनी ही शादी के फुटेज देखे तो वह दंग रह गई. इसमें कुछ अश्लील कमेंट भी थे.

अपनी ही शादी का वीडियो यू-ट्यूब पर देख विवाहिता ने लगाई छत से छलांग, जानें पूरा मामला
यू-ट्यूब पर वीडियो देख महिला छत से कूदी (प्रतीकात्मक फोटो)
  • अपनी ही शादी का वीडियो देख हैरान रह गई युवती
  • अश्लील कमेंट देख दुखी हो गई थी महिला
  • यू-ट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा था यह वीडियो
मथुरा: विदाई के समय दुल्हन अपने परिजनों के गले लगकर जोर-जोर से रो रही थी और कैमरामैन इन भावुक क्षणों को अपने कैमरे में कैद करने में लगा हुआ था, लेकिन किसी को सपने में भी यह इल्म नहीं था कि विदाई का यह वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो जाएगा और इसके चलते उस दुल्हन को अपनी जिंदगी को खत्म करने जैसा कदम उठाना पड़ेगा. इस मामले में वीडियो मिक्सिंग करने वाले मथुरा के एक तकनीनिशयन संजय सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

असम में भी दिखा 'ब्लू व्हेल चैलेंज' का असर, छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश

थाना कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया, मामला पिछले साल का है. मथुरा निवासी एक युवक अपनी साली की शादी की वीडियोग्राफी कराने के लिए कृष्णानगर से वीडियोग्राफर दीपक शर्मा को अपने साथ जयपुर ले गए थे. उन्होंने बताया, ‘10 नवंबर 2016 की रात शादी के कार्यक्रम के बाद अगले दिन विदा होकर दुल्हन जयपुर की ही एक अन्य कालोनी में स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई. इस बीच किसी को यह नहीं मालूम पड़ा कि कब उस वीडियो की मिक्सिंग करने वाले संजय सैनी ने कई दृश्य सोशल साइट यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिए. पीड़ित युवती के जीजा द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, दीपक शर्मा ने वह वीडियो कैसेट मथुरा के डीडी प्लाजा मार्केट स्थित वीडियो मिक्सर संजय सैनी को दी थी. उसने बिना पूछे या जानकारी दिए कुछ फुटेज अपलोड कर दिए. 

मैनपुरी : बाथरूम में लटका मिला दारोगा का शव, अश्लील SMS भेजने के आरोप में हुआ था सस्पेंड

शिकायत के अनुसार, इसी सप्ताह उस युवती ने यू-ट्यूब पर सर्फ करते हुए जब अचानक अपनी ही शादी के फुटेज देखे तो वह दंग रह गई. उससे भी ज्यादा अचंभा उसे तब हुआ, जब उसने देखा कि 8 लाख लोगों ने वह वीडियो देखा था और 80 हजार ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी थीं, जिनमें कई बेहद अश्लील किस्म की थीं. युवती ने बदनामी के डर से घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल जरूर हो गई. उसके शरीर की कई हड्डियां टूटी हैं.

इस घटना की जानकारी मिलने पर मथुरा निवासी उसके जीजा ने आरोपी तकनीशियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पांच दिन पूर्व घटी इस घटना के बाद जहां वह जयपुर के ही एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है, वहीं स्थानीय पुलिस ने उसके जीजा द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी तकनीशियन संजय सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Married Woman, Suicide, Mathura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com