विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

यूपी के बदायूं जिले में रेप का विरोध करने पर विधवा भाभी को जिंदा जलाया

मढ़ैया गांव में विधवा महिला नीलम (27) पर उसका देवर जितेन्द्र बुरी नजर रखता था.

यूपी के बदायूं जिले में रेप का विरोध करने पर विधवा भाभी को जिंदा जलाया
प्रतीकात्मक फोटो
बदायूं: यूपी के बदायूं जिले के इस्लामनगर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को कथित रूप से जिंदा जला डाला. पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेन्द प्रताप सिंह ने आज यहां दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लभारी की मढ़ैया गांव में विधवा महिला नीलम (27) पर उसका देवर जितेन्द्र बुरी नजर रखता था.

आरोप है कि जब नीलम उसका विरोध करती थी तो जितेन्द्र उसके साथ मारपीट करता था. उन्होंने बताया कि कल रात जितेन्द्र ने नीलम को घर मे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. नीलम ने विरोधस्वरूप शोर मचाया जिससे नाराज जितेन्द्र ने उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी. बुरी तरह से झुलसी नीलम की मौके पर ही मौत हो गई.

नीलम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com