विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2023

मुंबई में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बेड में छिपाया शव: पुलिस

मुंबई से सटे पालघर के तुलिंज इलाके में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव पलंग के अंदर छिपा दिया. इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दोनों के बीच अक्सर होता था झगड़ा
मुंबई:

मुंबई से सटे पालघर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव पलंग के अंदर छिपाकर फरार हो गया. पुलिस ने सूचना मिलने पर रेल गाड़ी से फरार हो रहे आरोपी हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया. दिल दहला देने वाली ये वारदात मुंबई से सटे पालघर के तुलिंज इलाके की बताई जा रही है. जहां दोनों ही एक मकान में लीव इन रिलेशन में रह रहे थे. 

पुलिस के मुताबिक हार्दिक कुछ काम नहीं करता था. जानकारी के मुताबिक घर का खर्चा मेघा की कमाई से चलता था. पेशे से नर्स मेघा और हार्दिक के बीच इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था. इसी झगड़े में एक दिन हार्दिक ने मेघा की हत्या कर उसका शव पलंग के भीतर छिपा दिया. जिसके बाद उसने घर के कुछ समान बेचा और फरार हो गया था.

ये भी पढ़ें : रांची के सदर अस्पताल में नर्सों के साथ मारपीट, आरोपियों को भेजा गया जेल

ये भी पढ़ें : दिल्ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, प्रेमिका की हत्या कर शव फ्रिज में रखा, ऐसे हुआ खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Kills Girlfriend Hides Her Body In Bed, Crime News, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com