महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली क्रेन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह हादसा मुंबई के बाहरी इलाके मीरा रोड स्थित 'जेपी नॉर्थ' (JP North) आवासीय परिसर में हुआ. निर्माणाधीन ऊंची इमारत के नीचे खड़े कई वाहन क्रेन के मलबे की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और युद्ध स्तर पर बचाव व राहत कार्य पूरा किया. क्रेन गिरने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
ये भी पढे़ं : मॉनसून सत्र के लिए सरकार ने तय किया एजेंडा, 5 नए और दो लंबित बिलों को पास कराने पर होगा फोकस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं