विज्ञापन

पहले महिला पर चढ़ा दी कार और फिर... गुरुग्राम थार से हाउस हेल्पर को कुचलने का पहला CCTV फुटेज आया सामने

गुरुग्राम के सेक्टर 67 स्थित सोसायटी में एक हाउस हेल्पर को थार चला रही महिला ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

इस मामले में अब तक FIR नहीं हुई है.
गुरुग्राम:

गुरुग्राम की एक सोसायटी में थार चला रही एक महिला ने पार्किंग में सो रही मैड को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है. इसमें थार लेकर एक महिला आते हुए दिख रही है, जो वहीं पिलर के पास सो रही मैड को कुचल देती है. इसके बाद महिला ने थार से उतरकर नीचे भी आते है और उसे देखती है. इस घटना के बाद महिला मैड को अस्पताल लेकर जाती है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामला सेक्टर 67 में बनी अंसल वर्सिलिया सोसायटी का है. पुलिस ने बताया कि हाउस हेल्पर का नाम गुड्डी था और उसकी उम्र 57 साल थी. गुड्डी उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, गुड्डी इसी सोसायटी के एक फ्लैट में काम करती थी. 

CCTV में दिखा हादसे का मंजर

अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज आया है. इसमें दिख रहा है कि महिला थार लेकर पार्किंग में आ रही थी. यहीं पर गुड्डी सो रही थी. तभी महिला थार से उसे कुचल देती है. इसके बाद महिला अपनी थार पीछे लेती है और फिर उतरकर उसके पास जाती है. 

अस्पताल से पार्किंग में लाकर रख दिया शव

पुलिस ने बताया कि महिला गुड्डी को अस्पताल लेकर गई थी. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद वह गुड्डी के शव को वापस सोसायटी लेकर आई और उसी जगह पर रख दिया जहां यह दुर्घटना हुई थी.

दोनों परिवारों में हो गया समझौता

इस दुर्घटना में गुड्डी की जान चली गई और उसके बाद दोनों परिवारों में एक समझौता हो गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी परिवार ने गुड्डी के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए हैं. 

पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है. हालांकि, इस मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक, गुड्डी के परिवार वालों ने केस दर्ज न करवाने का फैसला लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Gurugram Crime News, Gurugram Thar Accident, Thar Accident CCTV Video, Thar Accident In Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com