विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2023

रांची के सदर अस्पताल में नर्सों के साथ मारपीट, आरोपियों को भेजा गया जेल

इस मामले के सामने आने के बाद दूसरे दिन नर्सों ने तीन घंटे तक काम नहीं किया. नर्सों ने कहा कि जब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होगी तब तक वो काम पर नहीं करेंगे. जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई और तीन आरोपियों को जेल भेज दिया.

रांची के सदर अस्पताल में नर्सों के साथ मारपीट, आरोपियों को भेजा गया जेल
दूसरे दिन भी नर्सों ने तीन घंटे तक नहीं किया काम
रांची:

रांची के सदर अस्पताल में दो युवती और नर्सों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां किसी वेब पोर्टल के लिए काम करती है. बस इसी बात का रौब दिखाकर दोनों अस्पताल के आईसीयू में अंदर चप्पल पहनकर दाखिल हो रही थी. इस पर नर्सों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और चप्पल पहन अंदर जाने से मना कर दिया. इतने में ही वो लोग नर्सों से उलझ गए. जिसके बाद उन्होंने नर्सों को मिलकर खूब मारा.

इस मामले के सामने आने के बाद दूसरे दिन नर्सों ने तीन घंटे तक काम नहीं किया. नर्सों ने कहा कि जब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होगी तब तक वो काम पर नहीं करेंगे. जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई और तीन आरोपियों को जेल भेज दिया. ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया हो. अक्सर देशभऱ से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं.

ये भी पढ़ें : शराब पीने से रोका तो पीट-पीटकर कर दी 90 साल की दादी की हत्या, पोता गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : प्रेमिका की हत्या कर ढाबे के फ्रीजर में रखा शव, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nurses Assaulted In Ranchi Sadar Hospital, Jharkhand, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com