फाइल फोटो
- गांव वालों ने दी पुलिस को घटना की सूचना
- पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
- आपसी रंजिश में हत्या का शक
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
जालना इलाके में सोमवार को एक युवक को सरेआम जिंदा जलाने की घटना सामने आई है. घटना में पीड़ित युवक की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार घटना जालना इलाके के अंबड तहसील की है. इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई. मृतक का नाम अनंत इंगोले है और उसकी उम्र 27 साल है.
यह भी पढ़ें: कमरे में प्रेमी संग पकड़ा तो बेटी ने कर दी पिता की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत
पुलिस हत्या की मुख्य वजह आपसी रंजिश को मान रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक युवक पेशे से एक व्यापारी था. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उसकी हत्या व्यवसायिक रंजिश की वजह से की गई है. पुलिस को घटना की जानकारी घटना स्थल के पास के गांव में रहने वाले लोगों ने दिया. पुलिस फिलहाल मृतक युवक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुदकुशी की
मोबाइल फोन की भी जांच शुरू
पुलिस ने फिलहाल मृतक युवक के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस इस फोन से हुए कॉल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है.
VIDEO: एक ही शख्स ने की 6 लोगों की हत्या
पुलिस फिलहाल मृतक युवक के फोन नंबर के सीडीआर रिपोर्ट की भी जांच कर रही है. पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है जिनसे मृतक ने आखिरी बार बात की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं