Maruti Suzuki ने अपनी 2026 Baleno के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान कर दिया है. अब इसकी पूरी ऑन-रोड कीमतों का खुलासा भी हो गया है. आपको बता दें कि कंपनी की इस प्रीमियम हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये के बीच है. साल 2026 के लिए Baleno में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसमें नया 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, नया फ्रंट लुक, Level 2 ADAS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कई शानदार सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.
2026 Maruti Suzuki Baleno को 5 वेरिएंट्स में कंपनी ने उतारा है. आप इसके Sigma, Delta, Zeta, Alpha या Alpha (O) वेरिएंट को खरीद सकते हैं. कंपनी पहली बार Alpha (O) वेरिएंट लेकर आई है. ये वेरिएंट इस हैचबैक का बिल्कुल नया और सबसे टॉप मॉडल है. इसमें खास तौर पर Level 2 ADAS सेफ्टी फीचर दिया गया है. अगर आप भी इस नई Baleno को घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपको इसकी ऑन-रोड कीमत जान लेनी चाहिए. नीचे आपको 2026 Maruti Suzuki Baleno की ऑन-रोड कीमत देश के टॉप-5 शहरों के लिए बता रहे हैं.
बड़े शहरों में Baleno की ऑन-रोड कीमतें

Baleno दिल्ली में सबसे सस्ती
2026 Maruti Suzuki Baleno के बेस वेरिएंट की कीमत दिल्ली में सबसे कम है. इसके बाद कोलकाता और मुंबई का नंबर आता है. जबकि पेट्रोल मैनुअल (MT) वेरिएंट्स के लिए चेन्नई और पेट्रोल ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट्स के लिए हैदराबाद में सबसे ज्यादा ऑन-रोड कीमतें चुकानी होंगी. दिल्ली की तुलना में चेन्नई में पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमत 71,000 रुपये तक अधिक है. जबकि हैदराबाद में पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत 70,000 रुपये तक ज्यादा है.जहां तक CNG वेरिएंट्स का सवाल है, तो इसके लिए मुंबई में सबसे किफायती ऑन-रोड प्राइस रेंज मिलती है.
Maruti Suzuki Baleno की माइलेज
2026 Maruti Suzuki Baleno के इंजन में बड़ा मैकेनिकल बदलाव आपको देखने को मिलेगा. इसमें 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर Z12E इंजन दिया गया है. जबकि पहले इसके साथ 1.2-लीटर K12N चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन आता था. पुराने K12N इंजन की तुलना में ये 7 hp की पावर और 1 Nm का कम टॉर्क देता है. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि ये पहले से ज्यादा माइलेज देने में कैपेबल है. कंपनी का दावा है कि पेट्रोल-मैनुअल 23.80 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है. हालांकि, पेट्रोल-AMT वेरिएंट 24.77 किमी/लीटर का माइलेज देता है.
Maruti Suzuki Baleno CNG की माइलेज
Baleno CNG में भी Z12E 1.2-लीटर इंजन मिलता है. हालांकि, इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें आपको 70 hp की पावर और 102 Nm का टॉर्क मिलेगा. कंपनी का दावा है कि CNG वेरिएंट 33.61 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है.
ये भी पढ़ें- Maruti का बड़ा सरप्राइज! 6 लाख से कम में आई नई Baleno, 33.61KM तक का माइलेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं