विज्ञापन
This Article is From May 24, 2020

महाराष्ट्र : पालघर में पिता ने हथौड़े से मारकर की बेटी की हत्या

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हथौड़ा मारकर अपनी 20 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

महाराष्ट्र : पालघर में पिता ने हथौड़े से मारकर की बेटी की हत्या
प्रतीकात्मक.
पालघर:

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हथौड़ा मारकर अपनी 20 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अर्नाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को विरार क्षेत्र में हुई, जिसके बाद आरोपी दत्ताराम जोशी (54) को गिरफ्तार कर लिया गया. हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

अधिकारी ने कहा कि जोशी ने तिरुपति नगर में स्थित अपने घर में शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे पत्नी और बेटे के सामने हथौड़े से अपनी बेटी की हत्या कर दी. आकांक्षा बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी.

अधिकारी ने कहा कि मृतका के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. पुलिस को हत्या की सूचना पड़ोसियों से प्राप्त हुई. अधिकारी ने कहा कि बाद में शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया और जोशी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने कहा, 'हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि जोशी ने अपनी बेटी को क्यों मारा. वह इस मामले में कुछ नहीं बोल रहा. हम मृतका के मोबाइल फोन की छानबीन कर रहे हैं.' 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Palghar, Maharashtra Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com