विज्ञापन

एनसीपी विलय की अटकलों को लेकर सुनेत्रा पवार का आया बयान, पुणे में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

NCP विलय की अटकलों पर सुनेत्रा पवार ने मीडिया के सवालों पर जवाब दिया है. इसके साथ ही, उन्होंने बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव सप्ताह का ऐलान किया और 15 हजार शिक्षकों की भर्ती समेत कई योजनाओं की जानकारी दी.

एनसीपी विलय की अटकलों को लेकर सुनेत्रा पवार का आया बयान, पुणे में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार
File Photo
पुणे:

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलें चल रही है. इस बीच सूबे उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कई तरह की बातें कही हैं. पिछले कुछ दिनों से अजित पवार गुट और शरद पवार गुट के विलय को लेकर सूबे में सियासी हलचल तेज है, हालांकि दोनों तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. इसी से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर सुनेत्रा पवार ने कहा, “जैसे-जैसे समय आएगा, आपको सारी बातें बता दी जाएंगी."

सुनेत्रा पवार ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है."

बिरसा जी ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए काम किया है. वे केवल जनजातियों के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के देवता हैं. इस दिन को 'जनजातीय दिवस' के रूप में मनाया जाएगा.

सुनेत्रा पवार

डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि हम इसे 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के तौर पर भी मनाएंगे. इस हफ्ते स्मारक स्वच्छता महोत्सव, जंगली सब्जियों का महोत्सव, स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे और सरकारी दस्तावेज भी बांटे जाएंगे. यह आयोजन एकीकृत आदिवासी विकास विभाग की तरफ से बीड और पुणे में किया जाएगा.

सुनेत्रा पवार ने आगे कहा, "सरकार 15 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है. इसके अलावा नर्सों की भर्ती, छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और महिलाओं के लिए 'वीर दुर्गावती योजना' लागू की जाएगी. आदिवासी सरकारी छात्रावासों में मेस की सुविधा शुरू कर दी गई है."

यह भी पढ़ें | NCP विलय की पटकथा तैयार, लेकिन सुनेत्रा और सुले में कैसे बैठेगा सामंजस्य, रोहित की मनाही का क्या?

यह भी पढ़ें | NCP का विलय होना तय? शरद पवार से दो दिन में दो बार मिले पार्थ, पार्टी ने अटकलों पर दिया जवाब 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, NCP Merger News, Sunetra Pawar, Birsa Munda, Pune
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com