विज्ञापन

दिल्ली के लाडो सराय पेट्रोल पंप पर चाकूबाजी, पेट्रोल भरवाने आए युवक की मौत, दो दोस्त ICU में

दिल्ली के लाडो सराय पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने आए तीन दोस्तों पर 10–15 लोगों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया. हमले में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

दिल्ली के लाडो सराय पेट्रोल पंप पर चाकूबाजी, पेट्रोल भरवाने आए युवक की मौत, दो दोस्त ICU में
पुरानी रंजिश की आशंका
  • दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र के लाडो सराय पेट्रोल पंप पर तीन दोस्तों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला हुआ था
  • इस हमले में 24 वर्षीय अली अमन की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं
  • घायल युवकों सुफियान और ऋतिक का इलाज सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक है
नई दिल्ली:

दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र स्थित लाडो सराय के एक पेट्रोल पंप पर देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब पेट्रोल भरवाने आए तीन दोस्तों पर 10 से 15 लोगों ने अचानक चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में 24 वर्षीय अली अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक बाइक से पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे. इसी दौरान 10 से 15 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और कई बार चाकुओं से हमला किया.

Latest and Breaking News on NDTV

एक की मौके पर मौत, दो दोस्त ICU में भर्ती

अली अमन के शरीर पर करीब 20 बार चाकू से वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा घायल सुफियान (23) को 8 बार चाकू मारे गए हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि तीसरे युवक ऋतिक पर 12 से 15 बार चाकुओं से हमला किया गया. दोनों घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है. घटना रात करीब 11 बजे की है, उस समय पेट्रोल पंप पर अच्छी‑खासी भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने भी पीड़ितों को बचाने की कोशिश नहीं की. हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें : पापा, जीना मुश्किल हो गया है... बेटे की फोन पर अलवर आए थे पिता, दिल्ली जज सुसाइड केस में पत्नी पर गंभीर आरोप

Latest and Breaking News on NDTV

मृतक‑घायल तीनों ऑटो चालक, पुरानी रंजिश की आशंका

मृतक और घायल तीनों आपस में दोस्त थे और ऑटो चलाकर अपना गुजारा करते थे. अली अमन दो बहनों का इकलौता भाई था और उसकी बहन की शादी होने वाली थी. परिजनों ने बताया कि अली अमन बेहद सीधा‑सादा लड़का था। रिश्तेदारों के अनुसार, उसी गली में रहने वाले कुछ आवारागर्दी करने वाले युवक उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव डालते थे, लेकिन अली लगातार इनकार करता रहा. आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं युवकों ने मिलकर तीनों पर हमला किया.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में जीजा और साले की सरेआम चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने दो किया गिरफ्तार

Latest and Breaking News on NDTV

CCTV फुटज के आधार पर जांच, आरोपियों की तलाश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, इस मामले की जांच साकेत थाना पुलिस कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lado Sarai Petrol Pump Stabbing, Delhi Crime News, Saket Police Station Area, Petrol Pump Attack Delhi, Knife Attack In Delhi, One Killed Two Critical, Safdarjung Hospital, Late Night Stabbing Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com