विज्ञापन

हैदराबाद के पॉश एरिया में 4 करोड़ की फेरारी का कहर, हादसे में तीन घायल

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 4 करोड़ की फेरारी अनियंत्रित होकर डिवाइडर के इलेक्ट्रिक पोल और सामने से आती कार से टकराई. हादसे में तीन लोग घायल हुए; सभी की हालत स्थिर है.

हैदराबाद के पॉश एरिया में 4 करोड़ की फेरारी का कहर, हादसे में तीन घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रहे कई वाहनों को भी नुकसान हुआ
  • हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में रोड नंबर 45 के पास एक फेरारी कार सड़क हादसे का कारण बनी
  • करीब चार करोड़ रुपये की फेरारी कार डिवाइडर पर लगे इलेक्ट्रिक पोल से टकराई और सामने से आ रही कार में घुसी
  • हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई
हैदराबाद:

हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में एक फेरारी कार से हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए. हादसा रोड नंबर 45 के पास उस जगह पर हुआ, जो लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता नंदामुरी बालकृष्ण के घर के नजदीक है. पुलिस के अनुसार, करीब 3.5 से 4 करोड़ रुपये की कीमत वाली फेरारी कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर लगे एक इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई. इसके बाद वह सामने से आ रही एक कार में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रहे कई वाहनों को भी नुकसान हुआ और पूरे इलाके में बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया.

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में पूर्व पति ने महिला सॉफ्टवेयर कर्मचारी की हत्या की, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

तीन लोग घायल, सभी की हालत स्थिर

इस हादसे में तीन लोग घायल हुए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है. हादसे में शामिल फेरारी कार ई. वेंकटा राजा रेड्डी के नाम से रजिस्टर्ड है. कार चला रहे व्यक्ति की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर शादी में शामिल होने जा रहा था और उसकी अल्कोहल टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है.

ये भी पढ़ें : तेलंगाना नगर निकाय चुनाव में 73% फीसद से ज्यादा मतदान, मामूली झड़पों के बीच फर्जी वोटिंग का भी आरोप

ब्रेक और इंजन खराबी की आशंका

हालांकि परिवहन विभाग द्वारा की गई शुरुआती जांच में यह संकेत मिला है कि हादसा ब्रेक और इंजन खराबी के कारण हुआ हो सकता है. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, इसी संभावित तकनीकी खराबी ने कार को अनियंत्रित किया. पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Ferrari Crash, Jubilee Hills Road No 45, Rs 4-crore Ferrari, Three Injured, Near Nandamuri Balakrishna Residence, Electric Pole Hit, Car Lost Control, Traffic Jam, Birla Tikendrajit? (remove), Police Investigation, Brake And Engine Malfunction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com