विज्ञापन

तेलंगाना में तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाई दहशत, बाइक को कई मीटर तक घसीटा, उठती रही चिंगारियां

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने कई खड़ी दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर अफरातफरी मचा दी. एक मोटरसाइकिल कार के नीचे फंसकर कई मीटर तक घसीटती चली गई.

तेलंगाना में तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाई दहशत, बाइक को कई मीटर तक घसीटा, उठती रही चिंगारियां

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक तेज रफ्तार स्कोडा कार हादसे का शिकार हो गई. मामला मैलारदेवपल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है, जहां कार ने अचानक नियंत्रण खोते हुए कई खड़ी दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. पुलिस के अनुसार, कार तेज गति से चलाई जा रही थी और टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल वाहन के नीचे फंस गई, जिसे कार चालक कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया.

Latest and Breaking News on NDTV

ड्राइवर के नशे में होने की जानकारी आई सामने

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग सक्रिय हुए और वाहन का पीछा कर उसे रोकने में सफल रहे. स्थानीय लोगों ने बताया कि पकड़े जाने के समय चालक नशे में लग रहा था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर उन्हें हटवाया. मामले में एक केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बाइक को घसीटते हुए उठती रही चिंगरियां

इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि एक कार के नीचे बाइक फंसी हुई है और ड्राइवर उसे घसीटते हुए ले जा रहा है. सड़क पर कार बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ रही है और चिंगरियां उठ रही है. वीडियो देख अंदाजा हो जाएगा कि ये कितना भयावह मंजर था. इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, उसका अगला  हिस्सा एकदम चकनाचूर नजर आ रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranga Reddy Accident, Speeding Skoda Car, Mailardevpally Police Limits, Drunk Driving Suspect, Two-wheeler Collision, Bike Dragged Incident, Locals Stopped Car, Telangana Road Accident, Driver Arrested, Police Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com