विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटी हैंडओवर पर बवाल, बिल्डर और रेजिडेंट्स में टकराव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में हैंडओवर प्रक्रिया के दौरान AOA और बिल्डर प्रबंधन के बीच विवाद बढ़ गया. पुराने कर्मचारियों को लाने के आरोप के बाद सोसाइटी के गेट पर हंगामा हुआ और पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटी हैंडओवर पर बवाल, बिल्डर और रेजिडेंट्स में टकराव
गेट पर प्रदर्शन, बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में हैंडओवर प्रक्रिया के दौरान AOA और बिल्डर प्रबंधन के बीच विवाद
  • बिल्डर पर पुराने हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी कर्मचारियों को फिर से सोसाइटी में लाने का प्रयास करने के आरोप
  • विवाद में पुलिस को बुलाया, लेकिन निवासियों ने पुलिस की निष्क्रियता और बिल्डर के पक्ष में कार्रवाई की शिकायत की

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिमालय प्राइड सोसाइटी में हैंडओवर प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को बड़ा विवाद हो गया. AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) और बिल्डर प्रबंधन के बीच टकराव इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ गया और सोसाइटी के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा हुआ. बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित इस सोसाइटी में AOA द्वारा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के तहत हैंडओवर प्रक्रिया शुरू की गई थी. शुरुआत में प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही थी, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति तनावपूर्ण होती चली गई.

Latest and Breaking News on NDTV

बिल्डर पर पुराने कर्मचारियों को लाने का आरोप

निवासियों और AOA सदस्यों का आरोप है कि हैंडओवर के दौरान बिल्डर प्रबंधन ने अपने पुराने हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी कर्मचारियों को दोबारा सोसाइटी में लाने की कोशिश की. AOA का कहना है कि जब सोसाइटी का प्रबंधन उन्हें सौंपा जा रहा है, तो इस तरह का हस्तक्षेप नियमों के खिलाफ है. AOA सदस्यों के अनुसार, इससे हैंडओवर प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और सोसाइटी में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है.

ये भी पढ़ें : मंत्री जी के नाम के आगे ‘माननीय' नहीं लिखा, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकारा, जानें पूरा मामला

आमने‑सामने आए बिल्डर, AOA और निवासी

इसी मुद्दे को लेकर बिल्डर प्रबंधन, AOA सदस्य और सोसाइटी के निवासी आमने‑सामने आ गए. विवाद बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया, लेकिन निवासियों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. कई रेजिडेंट्स का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में ही बिल्डर के लोगों को सोसाइटी के अंदर लाने की कोशिश की गई, जिससे हालात और ज्यादा खराब हो गए. इसके बाद बड़ी संख्या में निवासी सोसाइटी के मुख्य गेट पर इकट्ठा हो गए.

गेट पर प्रदर्शन, बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी

स्थिति बिगड़ते ही निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और अपने अधिकारों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से हैंडओवर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बिल्डर की ओर से अब भी अड़चनें पैदा की जा रही हैं. निवासियों के अनुसार, सोसाइटी में AOA का चुनाव पहले ही कराया जा चुका है और पूरी कमेटी विधिवत बनाई गई है. इसके बाद ही प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार हैंडओवर प्रक्रिया शुरू की गई थी, ताकि सोसाइटी का संचालन पूरी तरह निवासियों के हाथ में आ सके.

ये भी पढ़ें : यूपी: फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर को लगी चार गोली, फिर भी 20km कार चलाकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टर भी हैरान

सोसाइटी निवासी का बयान

सोसाइटी निवासी शिप्रा शुक्ला ने बताया कि हम लोग शांति से हैंडओवर ले रहे थे, लेकिन शाम को अचानक माहौल खराब किया गया. बिल्डर द्वारा पुलिस को सोसाइटी में भेजा गया और हैंडओवर प्रक्रिया को पुलिस द्वारा भी सपोर्ट नहीं किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida West, Himalaya Pride Society, Society Handover Dispute, AOA Vs Builder, Handover Process Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com