- ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन माईवुड सोसायटी में 23वीं मंजिल से गिरने से पिता और 11 साल के बेटे की मौत हो गई
- पिता और बेटा पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ रहे थे, तभी पैर फिसला और वे नीचे गिर गए
- बेटे का पैर फिसला और वह बालकनी से नीचे गिर गया, उसे बचाने के दौरान पिता भी नीचे गिर गए
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. महागुन माईवुड सोसायटी में एक दर्दनाक घटना हुई है. 23 वीं मंजिल के फ्लैट से से गिरकर पिता और 11 साल के बेटे की मौत हो गई. पिता अपने बेटे से फ्लैट की बालकनी से फूल तुड़वा रहे थे.अचानक बेटे का पैर फिसला और वह 23वीं मंजिल से नीचे लटक गया. बेटा तो गिरा ही, उसे बचाने के चक्कर में पिता भी नीचे गिर गए. इस हादसे में दोनों की ही मौत हो गई. ये घटना बिसरक थाना क्षेत्र स्थित महागुन माईवुड सोसायटी की है.इस हादसे के बाद पूरी सोसायटी में मातम का माहौल है.
23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत
दिल दहला देने वाली ये घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुई. थाना बिसरख पर PRV के जरिए सूचना मिली थी कि महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 में ऊपर से गिरने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो 40 साल के रणदीप पात्रा और उनका 11 साल का बेटा आरव फ्लोर पर बेहोश पड़े हुए थे. उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.

मंदिर जाने के लिए तोड़ रहे थे फूल
मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि उनको सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकलना था, जिस वजह से उनके पति और बेटा बालकनी से पूजा करने के लिए फूल तोड़ रहे थे. इसी दौरान सीढ़ी से फिसलकर दोनों बालकनी से नीचे गिर गए. थाना बिसरख पुलिस ने मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इद हादसे के बाद सोसायटी के साथ ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं. परिवार खुशी-खुशी मंदिर जाने की तैयारी कर रहा था. उनको जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदलने वाली हैं. एक ही पल में पिता और बेटे बालकनी से नीचे गिर पड़े.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-3 महीने पहले अपनी पसंद से लड़के से की थी शादी, अब छत से छलांग लगा प्रेग्नेंट लेडी ने दे दी जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं