झारखंड में बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बड़याडीह गांव के पास बुधवार को थैले में युवती का कटा सिर बरामद हुआ है. सिर लगभग 18 वर्षीया युवती का जान पड़ता है. पुलिस युवती का धड़ तलाश करने में जुटी हुई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी भी युवती के धड़ का बरामद नहीं किया जा सका है. उन्होंने बताया कि पुलिस युवती का धड़ बरामद करने के लिए जंगलों में खोजबीन कर रही है.
बोकारो सेक्टर-12 थाना के प्रभारी जयगोविंद गुप्ता ने बुधवार को बताया कि सातनपुर के ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक गर्दन से अलग सिर फेंका हुआ है जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर सिर को अपने कब्जे में किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस युवती की शिनाख्त का प्रयास कर रही है.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर?
पुलिस इसे घरेलू हिंसा एवं किसी के द्वारा हत्या कर फेंके जाने सहित कई बिन्दुओ से देख रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती 18 से 20 वर्ष की प्रतीत होती है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण से ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं