- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोड रेज की एक और घटना सामने आई है
- 25 जून की रात एक स्कूटी सवार को कुछ अज्ञातों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा
- युवक गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. उसके पिता ने FIR दर्ज कराई है
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोड रेज की एक और घटना सामने आई है. जैद के बाद सचिन नाम के शख्स को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह गंभीर हालत में वह अब तक आईसीयू में भर्ती है. उसका इलाज गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा है. मामला 25 जून का की रात का है. सचिन के पिता सुभाष चंद शर्मा ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा
उन्होंने बताया कि उनका बेटा सचिन महेश नाम के शख्स के साथ 25 जून की रात लगभग 10.30 बजे छपरौला से विवेकानंद नगर जा रहा था. रास्ते में हनुमान मंदिर और सिल्वर सिटी के बीच कुछ लोगों ने गाड़ी से उसका पीछा किया और रोककर गाली गलोच की और फिर लोहे की रॉड और लकड़ी की लाठी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं.

युवक गंभीर हालत में ICU में भर्ती
सचिन के साथ स्कूटी पर मौजूद महेश कुमार ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. घायल सचिन को गंभीर हालत में नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई. फिलहाल वह ICU में भर्ती है. पुलिस ने इस मामले में कोतवाली सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
पहले जैद की पीट-पीटकर हत्या
बता दें कि गाजियाबाद में रोड रेज की ये जदूसरी घटना है. इससे पहले जैद नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, जैद की बाइक दो युवकों की कार से चट हो गई थी. इतनी सी बात पर भड़के कार सवार युवक को अरने ऑफिस में ले गए और उसे जमकर पीटा. उसकी हत्या करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए.
ये भी पढ़ें-गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं