विज्ञापन

गाजियाबाद में फिर रोड रेज! रात के समय स्कूटी सवार को लोहे की रॉड और लाठियों से पीटा, ICU में भर्ती

गाजियाबाद में एक और रोड रेज की घटना सामने आई है. पहले जैद की पीट-पीटकर हत्या और अब सचिन नाम के शख्स पर जानलेवा हमला किया गया है. वह अस्पताल में भर्ती है.

गाजियाबाद में फिर रोड रेज!  रात के समय स्कूटी सवार को लोहे की रॉड  और लाठियों से पीटा, ICU में भर्ती
गाजियाबाद रोड रेज का एक और मामला. (सांकेतिक इमेज)
  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोड रेज की एक और घटना सामने आई है
  • 25 जून की रात एक स्कूटी सवार को कुछ अज्ञातों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा
  • युवक गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. उसके पिता ने FIR दर्ज कराई है
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रोड रेज की एक और घटना सामने आई है. जैद के बाद सचिन नाम के शख्स को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह गंभीर हालत में वह अब तक आईसीयू में भर्ती है. उसका इलाज गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा है. मामला 25 जून का की रात का है. सचिन के पिता सुभाष चंद शर्मा ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा

उन्होंने बताया कि उनका बेटा सचिन महेश नाम के शख्स के साथ 25 जून की रात लगभग 10.30 बजे छपरौला से विवेकानंद नगर जा रहा था. रास्ते में हनुमान मंदिर और सिल्वर सिटी के बीच कुछ लोगों ने गाड़ी से उसका पीछा किया और रोककर गाली गलोच की और फिर लोहे की रॉड और लकड़ी की लाठी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

युवक गंभीर हालत में ICU में भर्ती

सचिन के साथ स्कूटी पर मौजूद महेश कुमार ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. घायल सचिन को गंभीर हालत में नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई. फिलहाल वह ICU में भर्ती है. पुलिस ने इस मामले में कोतवाली सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

पहले जैद की पीट-पीटकर हत्या

बता दें कि गाजियाबाद में रोड रेज की ये जदूसरी घटना है. इससे पहले जैद नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, जैद की बाइक दो युवकों की कार से चट हो गई थी. इतनी सी बात पर भड़के कार सवार युवक को अरने ऑफिस में ले गए और उसे जमकर पीटा. उसकी हत्या करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. 

ये भी पढ़ें-गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime, Ghaziabad News, Ghaziabad Road Rage, Road Rage Case News, Ghaziabad Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com