विज्ञापन

जग्गा, शेरा और सिद्धू... कनाडा से भारत आई नई टेंशन, पनप रहे लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा जैसे खूंखार गैंगस्टर

Gangsters in Canada: कनाडा में बैठे गैंगस्टर धमकी, फायरिंग और फिरौती का गैंग चलाने वाले नए युवा भी सिर उठा रहे हैं. रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स की राह पर ये गैंग आगे बढ़ रहे हैं.

जग्गा, शेरा और सिद्धू... कनाडा से भारत आई नई टेंशन, पनप रहे लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा जैसे खूंखार गैंगस्टर
Canada Gansters: रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंग
नई दिल्ली:

हाई प्रोफाइल व्यक्तियों को धमकी, फायरिंग और वसूली करने का धंधा कुछ गैंग तक सीमित नहीं रहा. कनाडा में बैठे कुछ और अपराधी अब ऐसे गैंग बनाकर फिरौती के काम में जुट गए हैं.  सवाल उठने लगा है कि क्या कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा की तरह गैंगस्टर्स नए गैंग बना रहे हैं.  कनाडा में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग फायरिंग की 2 वारदातें हुई हैं. दोनों ही वारदातों की जिम्मेदारी भारतीय मूल के कुछ नौजवानों ने ली है. दोनों ही किसी बड़े गैंग से ताल्लुक नही रखते हैं. जांच एजेंसी को लग रहा है कि जल्द पैसा कमाने और दहशत फैलाने के लिए कनाडा गए नौजवान अब इस तरह की वारदातों को अंजाम देने में जुट गए हैं. 

नया गैंग खड़ा करने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, इन बदमाशों की अपना नया गैंग खड़ा करने की कोशिश भी हो सकती है.पहले फायरिंग की घटना में कुलबीर सिंह संधू ने सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो और पोस्ट डालकर लिखा है. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह... आज कनाडा (कैलगरी) में 245111 मिडो रिज रोड पर, मलवा टायर के मालिक हरप्रीत बराड़ के घर पर फायरिंग हुई है. इसकी जिम्मेदारी मैं कुलबीर सिद्धू लेता हूं. इससे पहले भी उस पर 2 बार जो गोलियां चली थीं, वो मैंने ही चलवाई थीं. अगर अब भी उसने हमारी बात नहीं मानी, तो अगली गोली उसके सिर में मारी जाएगी.

ये भी पढ़ें - दो गैंगस्टरों की दुश्मनी, रोहित गोदारा गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई को ललकारा, वकील दीपक खत्री पर फायरिंग से गैंगवार तेज

चंडीगढ़ में चीनी का मर्डर

एक बात और बताना चाहता हूं कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में जो चीनी कुबाहेरी का मर्डर हुआ था, उसमें मेरा कोई लेना-देना नहीं है। बाकी अफवाहों से बचें. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह.वहीं दूसरी वारदात की जिम्मेदारी मन्नू ब्रैमटन नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी.

ये भी पढ़ें - गद्दार है लॉरेंस विश्नोई... दुश्मन बने गैंगस्टर रोहित गोदारा की वार्निंग, दो गैंगस्टरों में ठन गई

अपने पोस्ट में मन्नू ब्रैंपटन (Mannu Brampton) ने लिखा है. आज जो चाय-चूरी रेस्टोरेंट (6795 एयरपोर्ट रोड, मिसिसॉगा) और कैरी ट्रांसपोर्ट (कैलिडॉन) के घर पर गोलियां चली हैं, उसकी जिम्मेदारी मैं (मन्ना गिल, ब्रैम्पटन) और मेरा भाई (बॉस यूरोप) लेते हैं और जो भी हमारे कॉल या मैसेज को नजरअंदाज करेगा, उसका बुरा हाल करेंगे हम, फिर चाहे वो कोई भी हो. जरूरत पड़ी तो उसके घर में घुसकर सीधा रिजल्ट देंगे.
 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Godara Gang, Lawrence Bishnoi Gang, Canada Gangsters, Canada News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com