विज्ञापन

दो गैंगस्टरों की दुश्मनी, रोहित गोदारा गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई को ललकारा, वकील दीपक खत्री पर फायरिंग से गैंगवार तेज

रोहित गोदारा गैंग और लॉरेंस विश्नोई गैंग के बीच दुश्मनी गहराती जा रही है. गोदारा गैंग ने लॉरेंस विश्नोई के वकील दीपक खत्री पर हमला कर गैंगवार को आगे बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं.

दो गैंगस्टरों की दुश्मनी,  रोहित गोदारा गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई को ललकारा, वकील दीपक खत्री पर फायरिंग से गैंगवार तेज
Rohit Godara gang vs Lawrence Bishnoi
नई दिल्ली:

गैंगस्टर रोहित गोदारा और लॉरेंस विश्नोई के बीच दुश्मनी अब खतरनाक मोड़ लेती जा रही है. लॉरेंस विश्नोई के वकील दीपक खत्री पर फायरिंग कर रोहित गोदारा ने सीधे उसे ललकारा है. सोशल मीडिया पोस्ट कर रोह रोहित गोदारा गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. रोहित गोदारा की तरफ से राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर का सोशल मीडिया पोस्ट आया. एनडीटीवी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है. पोस्ट में कहा गया, मैं राहुल फतेहपुर, नवीन बॉक्सर गोरीपुर, सनी यामा दीपक खत्री (वकील) पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हैं.

पोस्ट में लिखा है, ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली करता है. ये जो फिरौती की सेटिंग करवाता है और मुलाकात पर जाकर तू इंफॉर्मेशन लाता है, वो बंद कर दे. नहीं तो तेरी हरकतों की सजा तेरे पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी. आज तो भगवान का शुक्र कर, आज तू बच गया. अभी भी समय है सुधर जा और हमारे जितने भी दुश्मन हैं जो लॉरेंस को बदमाश मानते हैं, वो समय रहते सुधर जाना, नहीं तो अंजाम बुरा होगा.

Lawrence

Lawrence

हमलावरों ने कश्मीरी गेट ISBT में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक वकील की गाड़ी पर हमलाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. सरेआम इस गोलीबारी से दिल्ली में हड़कंप मचा दिया. पुलिस हमलावरों की धरपकड़ के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है. इस गोलीबारी का वीडियो सामने आया है. ताबड़तोड़ गोलीबारी के कारण वकील की कार का शीशा चकनाचूर हो गया. इस हमले में वाहन के अंदर बैठा शख्स घायल हो गया. उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें - लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग, दिल्ली के ISBT के पास हुई घटना

यह सनसनीखेज घटना रात करीब 10 बजे बजे मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास घटी. उस वक्त कार में 5 लोग सवार थे. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़ा एक वकील भी इसमें मौजूद था. एक बाइक पर सवार 3 हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस हमले में कार सवार 5 लोगों में से एक को गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल शख्स का नाम संदीप है.
 

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Godara Gang, Lawrence Bishnoi, Lawyer Deepak Khatri, Gang War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com