विज्ञापन

करनाल में जल्लाद बना पिता, मां की गोद से छीन 3 महीने की मासूम को नाले में फेंक मार डाला

आरोपी का पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था. इसी वजह पत्नी अपनी बच्ची को लेकर मायके चली गई थी, लेकिन बीती रात को शराब पीकर ससुराल पहुंचकर मां की गोद से बच्ची को छीन लिया और नाले में ले जाकर फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

करनाल में जल्लाद बना पिता, मां की गोद से छीन 3 महीने की मासूम को नाले में फेंक मार डाला
मां की गोद से छीन पिता ने 3 महीने की मासूम को नाले में फेंक मार डाला

Haryana News: जिस पिता की उंगली पकड़कर एक बेटी को जिंदगी का सफर तय करना था. उसी पिता पर अपनी 3 महीने की मासूम बच्ची की जिंदगी छीन लेने का आरोप लगा है. करनाल के चार चमन इलाके में सामने आई इस खौफनाक वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. इस तरह की यह दूसरी घटना है, इससे पहले दिल्ली में भी एक पिता ने अपने एक महीने की मासूम बच्ची को नाले में फेंक दिया था. जानकारी के मुताबिक, अब करनाल में पिता ने घरेलू विवाद के बीच मां की गोद से बच्ची को छीनकर नाले में फेंक दिया. रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद मासूम का शव बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

बच्ची की गोद से छीन ले गया बाहर

मासूम दिव्यांशी की मां अनीता के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह पिछले दो महीनों से अपने मायके में रह रही थी. आरोप है कि बीती रात उसका पति सोनू शराब के नशे में वहां पहुंचा और झगड़ा शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने अचानक तीन महीने की बच्ची को मां की गोद से छीन लिया और घर से बाहर निकल गया. कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो बच्ची उसके साथ नहीं थी.

वापस आकर पूछने पर बोला- नाले में फेंक दिया

आरोप है कि पूछने पर उसने खुद बताया कि वह बच्ची को सब्जी मंडी के पीछे बने नाले में फेंक आया है. यह सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद नाले से मासूम दिव्यांशी का शव बरामद हुआ. इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया और बच्ची का शव बरामद किया. पुलिस ने आरोपी पिता सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढे़ं-

सोनीपत ट्रिपल मर्डर: TDI फ्लैट्स में पत‍ि-पत्‍नी और मह‍िला का मर्डर, सिक्योरिटी गार्ड ने चाकू से क‍िया हमला

अंबाला ट्रिपल मर्डर का CCTV VIDEO: मिट्टी के पैसों के लिए खूनी खेल, एक-एक करके 3 लोगों की ले ली जान

लेखक के बारे में
img
श्यामजी तिवारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana News Hindi, Haryana Crime News, Haryana Murder, Karnal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com