विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

राजस्थान के सीकर में युवती का अपहरण कर गैंगरेप

युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह खेत से अपने घर वापस आ रही थी तभी गांव के दो युवक शरीफ और मनरूप ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बिठाया और अज्ञात स्थान पर ले गए. 

राजस्थान के सीकर में युवती का अपहरण कर गैंगरेप
प्रतीकात्मक फोटो.
  • युवती ने गांव के ही दो युवकों पर लगाया आरोप
  • खेत से घर लौटने के दौरान किया अपहरण
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है
सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के सदर थाना इलाके के किरडोली गांव में युवती का अपहरण कर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह खेत से अपने घर वापस आ रही थी तभी गांव के दो युवक शरीफ और मनरूप ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बिठाया और अज्ञात स्थान पर ले गए.

यह भी पढ़ें :18 साल की लड़की के साथ गांव के ही युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार

VIDEO: जेवर गैंगरेप और हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार​



पुलिस मामले की जांच कर रही
युवती का आरोप है कि दोनों युवकों ने रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया और सुबह उसे छोड़कर फरार हो गए. जैसे-तैसे पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com