विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2022

JNU कैंपस में PHD की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

JNU कैंपस में PHD की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
छात्रा के हंगामा करने पर मौके से भाग गया आरोपी
नई दिल्ली:

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि रात के समय छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने छेड़खानी की थी. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा के  मुताबिक ये घटना रात करीब पौने एक बजे की है. 18 जनवरी को वसंत कुंज नॉर्थ थाने में जेएनयू में छेड़छाड़ के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी गौरव शर्मा, एसएचओ वसंत कुंज तुरंत मौके पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें- इंदौर : पत्नी को यातनाएं देकर गैंगरेप का शिकार बनाने वाले कारोबारी का फार्म हाउस ढहाया गया

परिसर में की छेड़खानी

पुलिस को जांच में पता चला कि 17 और 18 जनवरी, 2022 की रात लगभग 11.45 बजे जेएनयू में पीएचडी कर रही एक छात्रा परिसर में ही टहल रही थी. जब वो यूनिवर्सिटी के ईस्ट गेट रोड पर चल रही थी, तभी कैंपस के अंदर से एक लड़का बाइक पर सवार होकर आया और उसके छेड़खानी करने लगा. जब लड़की ने हंगामा किया और तो आरोपी कैंपस में ही भाग गया. इसके बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने फौरन केस दर्ज कर लिया और अब आरोपी की तलाश की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Female Student, Molested, Jawaharlal Nehru University Campus, FIR Lodged
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com